Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

कांग्रेस के हाथ से हाथ मिलाओ अभियान पर विज का तंज, कहा: ये पहले अपनों से तो हाथ मिला लें

गौतम अडानी मामले को लेकर आज कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस की अडानी मामले की जेपीसी से जांच करवाने की मांग कर रही है। कांग्रेस का लोकसभा में भी इस मामले को लेकर हंगामा जारी है। कांग्रेस के प्रदर्शन पर अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- February 06th 2023 03:52 PM
कांग्रेस के हाथ से हाथ मिलाओ अभियान पर विज का तंज, कहा: ये पहले अपनों से तो हाथ मिला लें

कांग्रेस के हाथ से हाथ मिलाओ अभियान पर विज का तंज, कहा: ये पहले अपनों से तो हाथ मिला लें

 अंबाला/कृष्ण बाली: गौतम अडानी मामले को लेकर आज कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस की अडानी मामले की जेपीसी से जांच करवाने की मांग कर रही है। कांग्रेस का लोकसभा में भी इस मामले को लेकर हंगामा जारी है। कांग्रेस के प्रदर्शन पर अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अनिल विज ने कहा है कि प्रजातंत्र में फैसले विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा जैसे मंचों पर चर्चा करने से लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चर्चा करने से बच रही है, क्योंकि इनके पास ज्ञान नहीं है। विज ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा एयर कंडीशन कमरों की राजनीति की है और सड़कों पर उतरकर राजनीति करना इनके बस की बात नहीं है। कांग्रेस के हाथ से हाथ मिलाओ अभियान को लेकर भी विज ने तंज कसा और कहा कि कांग्रेस दूसरों से हाथ बाद में मिलाएं, पहले अपनों से हाथ मिला लें। 


विज ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के खुद के हाथ तो मिले नहीं हैं, दूसरों से ये हाथ क्या ही मिलाएंगे। पहले शैलजा और भूपेन्द्र सिंह हुडडा तो हाथ मिला लें, किरण चौधरी और सूरजेवाला तो हाथ मिला लें, इनके अपने हाथ तो मिले नहीं हुए, दूसरों के हाथ क्या मिलाएंगे’’।

कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद ओपीएस को लागू करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 'सपने लेने पर अभी किसी भी सरकार ने कोई टैक्स नहीं लगाया है और अगर हुडडा जी सपने ले रहे हैं और सपनों में ये कोई वायदे या घोषणाएं कर रहे हैं, तो उनका जवाब देना अनुचित है'।


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK