Sun, May 31, 2026
Whatsapp

आमिर खान की दंगल मूवी पर बबीता फोगाट के चौंकाने वाले खुलासे, जानें क्या बोलीं दंगल गर्ल

दंगल गर्ल और बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने दंगल फिल्म को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। बबीता फोगाट ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि फोगाट परिवार पर बनी आमिर खान की मूवी दंगल ने 2 हजार करोड़ की कमाई की थी, लेकिन फोगाट परिवार को सिर्फ 1 करोड़ रुपए मिले थे।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Md Saif -- October 23rd 2024 05:28 PM
आमिर खान की दंगल मूवी पर बबीता फोगाट के चौंकाने वाले खुलासे, जानें क्या बोलीं दंगल गर्ल

आमिर खान की दंगल मूवी पर बबीता फोगाट के चौंकाने वाले खुलासे, जानें क्या बोलीं दंगल गर्ल

ब्यूरोः दंगल गर्ल और बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने दंगल फिल्म को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। बबीता फोगाट ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि फोगाट परिवार पर बनी आमिर खान की मूवी दंगल ने 2 हजार करोड़ की कमाई की थी, लेकिन फोगाट परिवार को सिर्फ 1 करोड़ रुपए मिले थे। बबीता की मानें तो इस फिल्म से वित्तीय तौर पर उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। बबीता का कहना है कि हमारे पापा महावीर फोगाट ने हमें एक चीज कही थी कि इन सब चीजों को छोड़ दो, लोगों का प्यार और सम्मान देखो।


पूरी फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित नहीं थी- बबीता

बबीता फोगाट ने फिल्म की कहानी को लेकर कहा कि 90 फीसदी कहानी सही और 10 फीसदी कहानी फिल्म को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए डाली गई। बबीता ने बताया कि हमारे में न्यूज पेपर में आर्टिकल छपा था, जिसे पढ़कर डायरेक्टर नीतेश तिवारी ने हमसे संपर्क किया था। उस समय उन्होंने डॉक्यूमेंट्री बनाने की बात कही थी।

यह भी पढें- साक्षी की 'Witness' पर वार-पलटवार: बबीता बोलीं- किताब के चक्कर में ईमान बेच गई दीदी, हरियाणा BJP अध्यक्ष बड़ौली बबीता के पक्ष में उतरे

बबीता ने बताया कि जब फिल्म पर काम हो रहा था तब रोल से हमारा नाम हटाने की बात चल रही थी। इसके लिए आमिर खान की टीम से फोन भी आया था। लेकिन पापा (महावीर फोगाट) ने इंकार कर दिया था। उनका कहना था कि फिल्म बनेगी तो रियल नाम से बनेगी। बबीता फोगाट ने बताया कि आमिर खान की टीम की तरफ से तब एकेडमी खोलने की बात कही गई थी। लेकिन एकेडमी नहीं खुली।

आपको जानकारी दे दें कि दंगल फिल्म साल 2016 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में महावीर फोगाट की बेटियों को रेसलर बनने के संघर्ष को दिखाया गया था। इस फिल्म में अभिनेता आमिर खान ने महावीर फोगाट का किरदार निभाया था।

- PTC NEWS

Electrical Saftey authority

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK