Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, गर्भवती महिलाओं के साथ जानिए आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर

Written by  Vinod Kumar -- November 08th 2022 11:58 AM
आज लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, गर्भवती महिलाओं के साथ जानिए आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर

आज लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, गर्भवती महिलाओं के साथ जानिए आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर

Chandra Grahan 2022: आज  इस साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण के दिन ही कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि भी है। चंद्र ग्रहण को एक विशेष खगोलीय घटना माना जाता है। पृथ्वी सूर्य के चारों तरफ घूमती है और चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है। इस प्रक्रिया में एक ऐसा समय आता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है। चन्द्र ग्रहण मूल रूप से पूर्णिमा के दिन होता है।  

चंद्रग्रहण लगने से पहले सूतक काल भी शुरू हो गया है। चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहण से 9 घंटे पहले प्रारम्भ हो जाता है। काल आज सुबह 8:29 बजे से शुरू हो गया है। सूतककाल में पूजा निषेध होती है। यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। भारत में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में चंद्रग्रहण दिखाई देगा। पूर्वोत्तर राज्यों में यह पूर्ण चंद्रग्रहण के रूप में नजर आएगा, बाकी जगह आंशिक दिखाई देगा। यह ग्रहण अमेरिका, आस्ट्रेलिया, एशिया आदि में नजर आएगा।


ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान और सूतक काल में भगवान की पूजा नहीं की जाती है। साथ ही मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। सूतक काल में भगवान का स्पर्श निषेध माना होता है। चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को नुकीली या धारदार चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। धारदार और नुकीली जैसे- कैंची, चाकू का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही नाखून और बाल नहीं काटने चाहिए। ग्रहण में इस चीजों का इस्तेमाल वर्जित है।

इसके साथ ही ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खाना नहीं पकाना चाहिए। माना जाता है कि इस समय पड़ने वाली हानिकारक किरणें भोजन को दूषित कर देती हैं। कुछ खाने से पहले उसमे तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए। 

वहीं, मेष राशि वाले लोगों को कष्ट उठाना पड़ सकता है। मेष राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। इस राशि के लोगों को धनहानि का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ वृषभ राशि के जातकों को भी हानि हो सकती है। कन्या राशि वालों के लिए भी ये ग्रहण कष्टदायी बताया गया है। सिंह राशि वालों को अपमान का सामना करना पड़ सकता है। मिथुन, कर्क, वृश्चिक राशि वालों के लिए ये लाभदायक होगा। कुंभ राशि वालों के लिए लाभदायक हो सकता है।

डिस्कलेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की स्टीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। लेख में दी गई जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं के आधार पर दी गई है। हमारा मकसद पाठकों तक केवल सूचना पहुंचाना है। पाठक इसे महज सूचना के तौर पर देखें। लेख में दी गई जानकारी के उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं पाठक की ही रहेगी।

 

- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...