Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

प्रदेश कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा से उम्मीद, तय की हाथ जोड़ो अभियान की रणनीति

कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी जिला पदाधिकारियों से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का कांग्रेस पार्टी को भविष्य में लाभ मिलेगा।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Jainendra Jigyasu -- March 04th 2023 04:06 PM
प्रदेश कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा से उम्मीद, तय की हाथ जोड़ो अभियान की रणनीति

प्रदेश कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा से उम्मीद, तय की हाथ जोड़ो अभियान की रणनीति

शिमला । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में राजीव भवन शिमला में पार्टी में हाथ जोड़ों अभियान को तेज करने की रणनीति तय की। कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी जिला पदाधिकारियों से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का कांग्रेस पार्टी को भविष्य में लाभ मिलेगा।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान का पूरे देश में कांग्रेस पार्टी को लाभ मिलेगा। भाजपा संसद के अंदर और बाहर कांग्रेस की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है जिसके खिलाफ राहुल गांधी ने लोगों के बीच में जाकर भारत जोड़ो अभियान शुरू किया और उसी के दूसरे चरण में घर घर तक पहुंचने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई है ।हिमाचल प्रदेश में भी हर घर तक राहुल गांधी और कांग्रेस की सोच को पहुंचाने के लिए पार्टी काम कर रही है। 


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK