Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

आज फिर शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष ने गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी

आज भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर शुरू हो गई है। अवंतीपोरा से आज कांग्रेस ने अपनी यात्रा की शुरूआत की है। कांग्रेस ने शुक्रवार को यात्रा में सुरक्षा की सही व्यवस्था ना होने का आरोप लगाते हुए जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया था। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सुरक्षा में चूक के मुद्दे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है।

Written by  Vinod Kumar -- January 28th 2023 11:57 AM
आज फिर शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष ने गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी

आज फिर शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष ने गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी

 Congress Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा के मुद्दे को लेकर सरकार और विपक्ष में खूब तकरार चल रही है। कांग्रेस ने शुक्रवार को यात्रा में सुरक्षा की सही व्यवस्था ना होने का आरोप लगाते हुए  जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया था। 

आज भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर शुरू हो गई है। अवंतीपोरा से आज कांग्रेस ने अपनी यात्रा की शुरूआत की है। इस यात्रा में महबूबा मुफ्ती भी शामिल हुईं। यात्रा के दौरान महबूबा मुफ्ती और राहुल साथ साथ चलते नजर आए। कांग्रेस के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए हैं। यात्रा पुलवामा के रास्ते पंथा चौक तक जाएगी। आज प्रियंका गांधी के भी इस यात्रा में शामिल होने की संभावना है। 


वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सुरक्षा में चूक के मुद्दे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। खड़गे ने चिट्ठी में कहा कि मैं आपको यह पत्र आज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण सुरक्षा चूक के संबंध में लिख रहा हूं, जिसके बारे में आप पहले से ही जानते होंगे। यात्रा में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। खड़गे ने चिट्ठी में कहा कि आने वाले दिनों में भारत जोड़ो यात्रा में भारी संख्या लोग पहुंचने वाले हैं। सुरक्षा के नजरिए से केंद्र खुद इस मामले में हस्तक्षेप करे।

मल्लिकार्जुन खरगे ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी में कहा कि ये देश के लोगों की सुरक्षा का सवाल है। उन्होंने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर पुलिस की सराहना करते हैं और उनके बयान का स्वागत करते हैं क्योंकि उन्होंने यात्रा के समापन तक पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है। 30 जनवरी को श्रीनगर में होने वाले कार्यक्रम में भी भारी भीड़ उमड़ सकती है, इसलिए यात्रा को कड़ी सुरक्षा दी जानी चाहिए।

वहीं, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा चूक के आरोपों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। गृह विभाग के सहायक मुख्य सचिव आरके गोयल ने प्रदेश सरकार इस तरह के चुनौतीपूर्ण और विशेष कार्यक्रम के लिए सरकार सुरक्षा चिंताओं के प्रति काफी गंभीर है। यात्रा की सुरक्षा के लिए तमाम प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं की गई है। राहुल की सुरक्षा में 25 कंपनियां तैनात हैं।

 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...