Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

himachal result: हिमाचल में बीजेपी की हार, 40 सीटों पर कांग्रेस ने किया कब्जा...बीजेपी के खाते में आई 25 सीटें

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 08th 2022 08:32 AM -- Updated: December 08th 2022 03:21 PM
himachal result:  हिमाचल में बीजेपी की हार,  40 सीटों पर कांग्रेस ने किया कब्जा...बीजेपी के खाते में आई 25 सीटें

himachal result: हिमाचल में बीजेपी की हार, 40 सीटों पर कांग्रेस ने किया कब्जा...बीजेपी के खाते में आई 25 सीटें

  • 03:21 PM, Dec 08 2022
    कांग्रेस के 34 उम्मीदवारों ने हासिल कर ली है

    कांग्रेस के 34 उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली है। वहीं, कांग्रेस से सुक्खू और प्रतिभा सिंह का नाम सीएम की रेस में आगे है। वहीं, तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।


  • 02:54 PM, Dec 08 2022
    हमें डरने की जरूरत नहीं: प्रतिभा सिंह

    हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोगों ने हमें जनमत दिया है। उन्होंने कहा, हमें डरने की जरूरत नहीं है। हम अपने विधायकों की बैठक चंडीगढ़ या कहीं भी और कर सकते हैं, जो लोग जीते हैं, वो हमारे साथ रहेंगे। हम सरकार बनाएंगे। 

  • 02:52 PM, Dec 08 2022
    कांग्रेस 20 सीटों पर जीतीं

    कांग्रेस ने 20 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। बीजेपी ने 15 सीटों पर जीत हासिल की है। दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।

  • 02:37 PM, Dec 08 2022
    सूत्रों के हवाले से खबर

    कांग्रेस को तोड़ फोड़ का डर सता रहा है। कांग्रेस के जीते विधायकों को रायपुर लाया जा रहा है। भूपेश बघेल और राजीव शुक्ला को चंडीगढ़ भेजा जा रहा है।

  • 02:34 PM, Dec 08 2022
    चौपाल से बलवीर वर्मा जीते

    चौपाल विधानसभा सीट पर बीजेपी के बलवीर वर्मा ने 5142 वोटों से जीत हासिल की है। कसौली विधानसभा सीट पर 8वें राउंड में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल 6447 वोटों से पीछे चल रही है। कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी यहां आगे चल रही है।

  • 02:27 PM, Dec 08 2022
    बागियों ने डुबाई बीजेपी की नाव

    नालागढ़ से निर्दलीय केएल ठाकुर जीते

    13,264 वोटों से हासिल की जीत

    बीजेपी ने काटा था टिकट

  • 01:26 PM, Dec 08 2022
    बीजेपी के कई मंत्री चुनाव हारे

    लाहौल स्पीति में कांग्रेस के रवि ठाकुर जीते

    तकनीकी शिक्षामंत्री रामलाल मारकंडा की हराया

    कैबिनेट मंत्री सुखराम चौधरी ने जीत हासिल  की है।

    सुखविंद्र सुक्खू की भी जीत तय


  • 01:14 PM, Dec 08 2022
    चंडीगढ़ पहुंचेंगे कांग्रेस विधायक: सूत्र

    कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, सभी जीते विधायक चंडीगढ़ में इकट्ठा होंगे। इसके बाद चंडीगढ़ में बैठक होगी। इस बैठक में आगे की रणनीति तैयार। विधायकों को राजस्थान या चंडीगढ़ शिफ्ट किया जा सकता है।  

  • 01:13 PM, Dec 08 2022
    2 सीटों पर पर जीती बीजेपी

    चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी की दो सीटों पर जीत की घोषणा कर दी है। बीजेपी 151 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 01:10 PM, Dec 08 2022
    अर्की में कांग्रेस की जीत

    अर्की में कांग्रेस के संजय अवस्थी जीते

    4245 वोटों से जी

  • 01:10 PM, Dec 08 2022
    चंबा के नतीजे घोषित

    चंबा से कांग्रेस के नीरज नैयर जीते

    डलहौजी से बीजेपी के डीएस ठाकुर जीते

    चुराह से भाजपा के हंस राज जीते

    भरमौर से भाजपा के जनक

  • 01:10 PM, Dec 08 2022
    कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर

    हॉर्स ट्रेडिंग पर भूपेश बघेल का बड़ा बयान

    छत्तीसगढ़ से शिमला के लिए कूच 

    विधायकों को करेंगे एकजुट 

  • 01:01 PM, Dec 08 2022
    कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर

    हॉर्स ट्रेडिंग पर भूपेश बघेल का बड़ा बयान

    छत्तीसगढ़ से शिमला के लिए कूच 

    विधायकों को करेंगे एकजुट 

    भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी जाएंगे शिमला

  • 12:53 PM, Dec 08 2022
    शिमला ग्रामीण से कांग्रेस को जीत

    कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह जीते

    बीजेपी के रवि मेहता को हराया

  • 12:37 PM, Dec 08 2022
    हिमाचल में कड़ा मुकाबला

    जसवां परागपुर में कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह जीते

    कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह मनकोटिया को हराया

    हिमाचल में मुकाबला अभी भी कड़ा

    रुझानों में कांग्रेस 36 बीजेपी 29 पर आगे

    तीन सीटों पर अन्य आगे

  • 12:30 PM, Dec 08 2022
    भरमौर सीट पर बड़ा उलट फेर

    डॉ जनकराज ने चाचा ठाकुर सिंह भरमौर की हराया

    वीरभद्र सरकार में मंत्री रहे हैं ठाकुर सिंह भरमौरी

    चुनाव से पहले जनकराज बीजेपी में हुए थे शामिल

     


  • 12:27 PM, Dec 08 2022
    कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह का बड़ा बयान

    हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र मॉडल से सरकार चलेगी। हाईकमान ही सीएम का चेहरा तय होगा।

  • 12:23 PM, Dec 08 2022
    आनी से बीजेपी को मिली जीत

    बीजेपी के लोकेंद्र सिंह ने हासिल की जीत

    चुनाव से पहले बीजेपी में हुए थे शामिल

    लेफ्ट राजनीति में छात्र नेता रहे हैं लोकेंद्र कुमार



  • 12:21 PM, Dec 08 2022
    आनी में बीजेपी की जीत

    आनी से बीजेपी के लोकेंद्र ने जीत हासिल की है। लोकेंद्र सिंह हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए थे। 

  • 12:12 PM, Dec 08 2022
    कांग्रेस के खाते में दो और सीटें

    किन्नौर से कांग्रेस उम्मीदवार जगत सिंह नेगी ने हासिल की जीत, नगरोटा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार आर एस बाली  ने हासिल की जीत

  • 12:09 PM, Dec 08 2022
    हिमाचल में कांग्रेस 27 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 38 सीटों पर आगे चल रही है
  • 12:07 PM, Dec 08 2022
    हमीरपुर में बीजेपी औंधे मुंह गिरी

    हमीरपुर सदर से निर्दलीय उम्मीदवार आशीष शर्मा जीते

    13 हजार वोटों से हासिल की जीत

    बीजेपी के गढ़ में बीजेपी की बड़ी हार

  • 12:02 PM, Dec 08 2022
    कांग्रेस ने चार सीटें जीती

    कांग्रेस ने कुल्लू से तीसरी जीत हासिल की 

    जुब्बल कोटखाई से भी कांग्रेस जीती

    हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा बनाए गए ऑब्जर्बर

    हरियाणा के पूर्व सीएम जाएंगे हिमाचल

    कांग्रेस की जीत संभावना हिमाचल में बढ़ी 

  • 11:58 AM, Dec 08 2022
    कांग्रेस ने सीटी दूसरी सीट

    शिमला शहरी से कांग्रेस के हरीश जनारथा जीते

    बीजेपी के संजय सूद को हराया

    कांग्रेस ने अब तक 2 सीटें जीतीं

    बीजेपी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की

  • 11:51 AM, Dec 08 2022
    बीजेपी के उदय कांगड़ 11,178 वोट से आगे

    गुजरात के राजकोट में राजकोट ईस्ट सीट से बीजेपी के उदय कांगड़ 11,178 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, राजकोट ग्रामीण से बीजेपी की भानूबेन बाबरिया आगे चल रही हैं। राजकोट वेस्ट से दर्शिता शाह आगे चल रही हैं। 


  • 11:48 AM, Dec 08 2022
    शिमला के अब तक रुझान

    शिमला शहरी सीट से कांग्रेस के हरीश जनारथा आगे

    बीजेपी के संजय सूद पीछे

    कांग्रेस को 3 हजार से अधिक वोटों की बढ़त

    शिमला ग्रामीण, कुसूम्पटी में भी कांग्रेस को बढ़त

  • 11:43 AM, Dec 08 2022
    शिमला ग्रामीण से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को बढ़त

    विक्रमादित्य दस हजार से अधिक वोटों से आगे

    बीजेपी के रवि मेहता पिछड़े 


  • 11:38 AM, Dec 08 2022
    कांग्रेस ने चिंतपूर्णी से खोला खाता

    कांग्रेस ने खोला अपना खाता

    कांग्रेस ने चिंतपूर्णी से जीत हासिल की

    सुदर्शन सिंह बबलू ने हासिल की जीत 

    बीजेपी ने 5 कांग्रेस ने एक 1 सीट पर हासिल की जीत

  • 11:26 AM, Dec 08 2022
    हिमाचल में बीजेपी ने तीसरी सीट जीती

    हिमाचल में बीजेपी ने तीसरी सीट जीती मंडी सदर से अनिल शर्मा ने हासिल की जीत मंडी में अब तक तीसरी सीट जीती बीजेपी

  • 11:18 AM, Dec 08 2022
    हमीरपुर में बीजेपी की हालत खस्ता

    अनुराग ठाकुर के गढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी आशीष शर्मा को बढ़त 

    बीजेपी के नरेंद्र ठाकुर पीछे

    हमीरपुर सदर, नादौन बड़सर में पिछड़ी बीजेपी

    पूर्व सीएम धूमल और अनुराग ठाकुर का गृह जिला है हमीरपुर

  • 11:14 AM, Dec 08 2022
    अहमदाबाद में बीजेपी की बढ़त

    गुजरात की आर्थिक राजधानी अहमदाबाद की कुल 21 सीटों में से बीजेपी 19 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस केवल 2 सीटों पर आगे चल रही है। तापी में एक पर बीजेपी और एक सीट पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है, सूरत में 16 सीटों में से 14 पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर 'आप' आगे चल रही है। 


  • 11:11 AM, Dec 08 2022
    दून विधानसभा क्षेत्र के तीसरे राउंड के आए नतीजे

    भाजपा के प्रत्याशी परमजीत सिंह पम्मी को पडे 2758

    कांग्रेस के प्रत्याशी राम कुमार चौधरी को पड़े 4053

    रामकुमार चौधरी चल रहे हैं 3600 से आगे

  • 11:09 AM, Dec 08 2022
    मंडी में बीजेपी की सभी सीटों पर बीजेपी आगे

    मंडी में सभी 10 सीटों पर बीजेपी आगे

    सीएम जयराम ठाकुर ने जीती सिराज सीट

    सुंदरनगर सीट पर बीजेपी ने हासिल की जीत


  • 11:07 AM, Dec 08 2022
    आनी में दूसरे राउंड के बाद के रुझान

    बीजेपी के लोकेंद्र कुमार को 5523 वोट मिले

    कांग्रेस के बंसी लाल को 2199 वोट मिले

    दूसरे राउंड में भाजपा के लोकेंद कुमार 2223 वोटों से आगे 


  • 11:05 AM, Dec 08 2022
    हिमाचल में एक बार फिर कांग्रेस बीजेपी से आगे निकली

    हिमाचल में एक बार फिर कांग्रेस बीजेपी से आगे निकल गई है। रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस 35 और बीजेपी 30 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि अन्य 5 सीटों पर आगे हैं।


  • 11:01 AM, Dec 08 2022
    बीजेपी ने दो सीटों पर जीत की हासिल

    सुंदरनगर से बीजेपी के उम्मीदवार राकेश जम्वाल ने जीत हासिल की है। राकेश जम्वाल ने दूसरी बार जीत हासिल की है। 

  • 10:52 AM, Dec 08 2022
    नालागढ़ से केएल ठाकुर पीछे

    नालागढ़ से आजाद प्रत्याशी केएल ठाकुर आगे।

    बीजेपी ने काटा था टिकट ।

    कांग्रेस से आए लखविंद्र राणा को दिया था टिकट।

    पीछे चल रहे हैं लखविंद्र राणा।

  • 10:50 AM, Dec 08 2022
    शिमला शहरी सीट से रुझान

    कांग्रेस की हरीश 5134 वोटों के साथ सबसे आगे

    भाजपा के संजय सूद 3914 वोटों के साथ दूसरे स्थान 

    माकपा के टिकेंद्र 585 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर।

  • 10:49 AM, Dec 08 2022
    जयराम ठाकुर ने सिराज से जीत हासिल की है

    himachal live result: सिराज विधानसभा सीट से बीजेपी के  सीएम जयराम ठाकुर चुनाव जीते, कांग्रेस उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया

  • 10:18 AM, Dec 08 2022
    बीजेपी उम्मीदवार और स्वास्थ्य मंत्री पिछड़े

    सोलन की कसौली सीट पर विधानसभा से कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी 906 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के उम्मीदवार राजीव सैजल पीछे चल रहे हैं।

  • 10:16 AM, Dec 08 2022
    हितेश्वर सिंह आगे

    बंजार से बीजेपी के बागी हितेश्वर सिंह आगे चल रहे हैं। टिकट ना मिलने के बाद हितेश्वर सिंह बागी हुए थे। 

  • 10:10 AM, Dec 08 2022
    जस्वां परागपुर में बीजेपी के विक्रम ठाकुर पीछे

    जस्वां परागपुर से बीजेपी के मंत्री विक्रम ठाकुर ने बनाई बढ़त। शुरूआती रुझानों में पीछे चल रहे थे विक्रम ठाकुर

  • 10:09 AM, Dec 08 2022
    घुमरावीं में कांग्रेस आगे

    दूसरा राउंड में जिला बिलासपुर के घुमारवीं विधानसभा से कांग्रेस आगे। घुमारवीं से राजेश धर्माणी 2428 वोट मिले हैं। बीजेपी के राजेंद्र गर्ग को 2151 वोट मिले हैं

  • 10:02 AM, Dec 08 2022
    सिरमौर के रुझान

    नाहन में कांग्रेस अजय सोलंकी आगे।

    पांवटा में बीजेपी के सुखराम आगे।

    पच्छाद सर भाजपा रीना कश्यप आगे।

    रेणुका से भाजपा के नारायण सिंह आगे।

    शिलाई  से कांग्रेस के हर्ष चौहान आगे।

  • 10:02 AM, Dec 08 2022
    शिमला शहरी ( 3rd Round)

    प्रत्याशी पार्टी कुल वोट

    1. टिकेंद्र पंवर       सीपीआई (एम)   585

    2. राजेश कुमार गिल बीएसपी    14

    3.  संजय सूद भाजपा   3914

    4. हरीश जनारथा कांग्रेस   5134

    5. कल्याण सिंह राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी 39

    6. चमन राकेश आज़टा आप     92

    7. अभिषेक बारोवालिया निर्दलीय     19

    8. नोटा     ोो88

  • 10:00 AM, Dec 08 2022
    3rd राउंड हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र

    आजाद प्रत्याशी आशीष शर्मा  6290

    बीजेपी नरेंद्र ठाकुर 4265

    कांग्रेस पुष्पेंद्र वर्मा 4508


  • 09:59 AM, Dec 08 2022
    आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार पीछे

    आम आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट गोपाल इटालिया सूरत की क़तारगाम सीट से पीछे चल रहे हैं, यहां बीजेपी के विनू मोरडिया आगे चल रहे हैं।

  • 09:58 AM, Dec 08 2022
    तीसरे राउंड में हार्दिक पटेल आगे

    वीरगाम सीट से बीजेपी के नेता हार्दिक पटेल तीसरे राउंड के बाद आगे निकल गए हैं। इससे पहले वे पीछे चल रहे थे।


  • 09:55 AM, Dec 08 2022
    विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी

    दूसरा राउंड

    1) ठाकुर रविन्द्र सिंह रवि (भाजपा) 2148

    2) संजय रतन (कांग्रेस) 2296

    3) अतुल कौशल (निर्दलीय) 335

    4)होशियार सिंह भारती(आम आदमी पार्टी) 26

    5)सुशील कुमार (वहुजन समाज पार्टी) 16

    6)सुनील कुमार(निर्दलीय) 04

    7. नोटा-15

    कुल मत-4840

  • 09:54 AM, Dec 08 2022
    इंदौरा सीट का हाल

    भाजपा रीता धीमान 2725

    कांग्रेस मलेंद्र राजन 379

  • 09:54 AM, Dec 08 2022
    कुसुम्पटी (पहला राउंड)

    1. अनिरुद्ध सिंह कांग्रेस 3784

    2. कामेश्वर बीएसपी 19

    3.  कुलदीप सिंह तंवर सीपीआई (एम) 735

    4. सुरेश भारद्वाज बीजेपी 2507

    5. डॉ राजेश चानना आप 47

    6. राम प्रकाश राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी 18

    7. नोटा      55

  • 09:53 AM, Dec 08 2022
    नड्डा के गृह क्षेत्र में कांग्रेस आगे

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गृह क्षेत्र में पहले राउंड में कांग्रेस सात वोटों से अगै है। कांग्रेस के बंबर ठाकुर को 2947 वोट मिले हैं, जबकि त्रिलोक जमवाल को 2940 वोट मिले हैं।

  • 09:51 AM, Dec 08 2022
    शिमला ग्रामीण पहला राउंड

    1. बलविंदर सिंह बीएसपी 39

    2. रवि कुमार मेहता बीजेपी 3012

    3. विक्रमादित्य सिंह         कांग्रेस 4914

    4. पूर्ण दत्त          राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी 310

    5.  प्रेम ठाकुर आप 28

    6. प्रवीण कुमार निर्दलीय 20

    7. नोटा               46

  • 09:33 AM, Dec 08 2022
    बीजेपी के राजेंद्र गर्ग भी पिछड़े

    घुमारवीं से कांग्रेस के राजेश धर्माणी आगे चल रहे हैं। इस सीट पर कैबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग पिछड़ रहे हैं। शिमला शहरी सीट से हरीश जनारथा 1724 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।  

  • 09:31 AM, Dec 08 2022
    शिमला ग्रामीण

    पहला राउंड 

    विक्रमादित्या सिंह (कांग्रेस)  2462

    रवि मेहता (बीजेपी)  1530

    टिकेंद्र पंवर (माकपा)    287

    कुल: 4303

    शिमला ग्रामीण में पहले चरण का रुझान काँग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह आगे।

  • 09:26 AM, Dec 08 2022
    गुजरात में बीजेपी 147 सीटों पर आगे

    गुजरात में 180 सीटों पर रुझान आ गए हैं। बीजेपी 147, कांग्रेस 23 और आप 8 सीटों पर आगे चल रही है। 2 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं। 

  • 09:23 AM, Dec 08 2022
    बीजेपी के कई मंत्री पिछड़े

    बीजेपी के कई मंत्री पिछड़ रहे हैं। शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर पहले राउंड में कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ से 524 मतों से पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा वीरेंद्र कंवर और कुसूम्पटी से कांग्रेस के अनिरूद्ध आगे चल रहे हैं और बीजेपी के मंत्री सुरेश भारद्वाज पीछे चल रहे हैं।

  • 09:21 AM, Dec 08 2022
    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 2226 वोटों से आगे

    पहले राउंड में सिराज से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 2226 वोटों से आगे चल रही है। कांगड़ा जिले के पहाड़ी शहर पालमपुर में भाजपा के त्रिलोक कपूर 755 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, कांग्रेस के आशीष बुटेल भी 540 वोट मिले हैं। सोलन के नालागढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी केएल ठाकुर 1844 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

  • 09:18 AM, Dec 08 2022
    सुलह-पालमपुर में आगे

    सुलह पालमपुर में कांग्रेस आगे चल रही है।

  • 09:15 AM, Dec 08 2022
    संजोली में बैलेट पेपर से मतगणना जारी

    बिलासपुर कॉलेज मतगणना केंद्र में लगी एलईडी पर कार्यकर्त्ता और अन्य रुझान देख रहे हैं। वहीं, डिग्री कॉलेज सोलन में ड्रोन से निगरानी कर रहे हैं। संजोली में बैलेट पेपर से मतगणना जारी है। 

  • 09:14 AM, Dec 08 2022
    नादौन में सु्क्खू आगे...ऊना सदर में रायजादा आगे

    हमीरपुर नादौन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू रुझान में आगे चल रहे हैं। ऊना सदर में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा आगे हैं। सरकाघाट विधानसभा सीट से कांग्रेस आगे हैं। लाहौल स्पीति सीट से भाजपा के रामलाल पहले राउंड में आगे है।

  • 09:12 AM, Dec 08 2022
    हिमाचल में अब तक 62 सीटों के रुझान

    कांग्रेस 36 पर आगे 

    बीजेपी 30 पर आगे 

    अन्य को तक 5 सीटों पर बढ़त

  • 08:51 AM, Dec 08 2022
    एक बार फिर कांग्रेस ने बीजेपी को पीछे छोड़ा
    हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबर चल रहा है। भाजपा को 33 और कांग्रेस को भी 34 सीटें मिली हैं। अन्य को एक सीट मिली है।
  • 08:48 AM, Dec 08 2022
    रुझानों में बीजेपी को बहुमत

    हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। अब भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा को 36 और कांग्रेस को भी 32 सीटें मिली हैं। 

  • 08:33 AM, Dec 08 2022
    कांग्रेस ने बढ़ाई बढ़त

    शुरुआती रुझानों में कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में बीजेपी आगे से निकल गई है। कांग्रेस 22, तो बीजेपी 20 सीटों पर आगे चल रही है।


हिमाचल प्रदेश में मतगणना शुरू हो गई है। आज प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हुई है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। बीजेपी 17 और कांग्रेस 16 सीटों पर आगे चल रही है। अभी पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है।


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK