Mon, Dec 22, 2025
Whatsapp

Karni Sena Chief Murder: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में बड़ी कामयाबी, दिल्ली पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को चंडीगढ़ से हिरासत में लिया

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। इस हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त अभियान कर चंडीगढ़ से 3 लोगों को हिरासत में लिया।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- December 10th 2023 10:43 AM -- Updated: December 10th 2023 10:47 AM
Karni Sena Chief Murder: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में बड़ी कामयाबी, दिल्ली पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को चंडीगढ़ से हिरासत में लिया

Karni Sena Chief Murder: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में बड़ी कामयाबी, दिल्ली पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को चंडीगढ़ से हिरासत में लिया

ब्यूरोः राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। इस हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त अभियान कर चंडीगढ़ से 3 लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने 2 मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया


इस मामले पर आज यानी रविवार को दिल्ली पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों में 2 मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को दिल्ली लाया जा रहा है।पुलिस ने बताया कि शनिवार को जयपुर पुलिस ने गोगामेड़ी की हत्या के मामले में हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रामवीर सिंह को हिरासत में लिया था।

 5 दिसंबर को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हुई थी हत्या

जयपुर पुलिस आयुक्त द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर को दो शूटरों नितिन फौजी और रोहित राठौड़ ने श्याम नगर स्थित उनके आवास पर अंधाधुंध गोलीबारी में हत्या कर दी थी और आरोपियों द्वारा नितिन फौजी के लिए व्यवस्था की गई थी।  

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK