Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

तुर्की-सीरिया में भूकंप ने मचाई तबाही, 200 से अधिक की मौत...कई इमारतें हुईं जमींदोज

Earthquake In Turkiye: तुर्किए आज सुबह भूकंप के दो बड़े झटकों से दहल उठा। तुर्की में भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक, सुबह 04:17 बजे आया। भूकंप के बाद कई इमारतें धराशाई हो गई। भूकंप से कई लोगों की मौत हुई है। अभी तक भूकंप से 200 से अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मृतकों में अधिकतर माल्टा और सेनलुइर्फ़ा के लोग शामिल हैं। वहीं, हजारों लोग घायल हुए हैं।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- February 06th 2023 11:30 AM -- Updated: February 06th 2023 11:57 AM
तुर्की-सीरिया में भूकंप ने मचाई तबाही, 200 से अधिक की मौत...कई इमारतें हुईं जमींदोज

तुर्की-सीरिया में भूकंप ने मचाई तबाही, 200 से अधिक की मौत...कई इमारतें हुईं जमींदोज

Earthquake In Turkiye: तुर्किए आज सुबह भूकंप के दो बड़े झटकों से दहल उठा। तुर्की में भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक, सुबह 04:17 बजे आया। भूकंप के बाद कई इमारतें धराशाई हो गई। भूकंप से कई लोगों की मौत हुई है। अभी तक भूकंप से 200 से अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मृतकों में अधिकतर माल्टा और सेनलुइर्फ़ा के लोग शामिल हैं। वहीं, हजारों लोग घायल हुए हैं। 

तुर्की के अडाना शहर में 17 मंजिला और 14 मंजिला इमारतें ढह गई। राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। भूकंप का केंद्र तुर्की गाजियांटेप में था।  इसकी गहराई जमीन से 17.9 किलोमीटर अंदर बताई गई है। यह सीरिया बॉर्डर से 90 किमी दूर स्थित है। सीरिया के कई शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि बॉर्डर के दोनों ओर भारी तबाही हुई है।  


तुर्की के ओस्मानिया में 34 इमारतें गिर गईं। खबरों के मुताबिक सीरिया में भी भारी नुकसान हुआ है। यहां अब तक 86 लोगों की मौत हो गई है और 200 लोग घायल हैं। कई इमारतें ढहने और कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। यहां तक की लोगों को चिल्लाते और भागते हुए देखा गया।  

तुर्की के गृह मंत्री सुलेमान शोयलू ने कहा कि भूकंप का बड़ा असर देश के 10 शहरों पर पड़ा है। इनमें कहमानमारश, हैटे, गाज़िएनटेप, ओस्मानिये, अदियामान, सनलिउर्फ़ा, मलेटिया, अदाना, दियारबाकिएर और किलिस शामिल हैं। तुर्की की भौगोलिक स्थिति के चलते यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। यहां 1999 में आए भूकंप में 18000 लोगों की मौत हो गई थी। अक्टूबर 2011 में आए भूकंप में 600 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। 

- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK