Sun, Jun 1, 2025
Whatsapp

हिमाचल में अब सड़क बनाने के लिए होंगे ग्लोबल टेंडर, हिमाचल के ठेकेदारों को नही मिलेंगे दो से अधिक टेंडर

हिमाचल प्रदेश की सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर को लेकर राज्य सरकार नई निति लेकर आई है। इस निति के तहत अब राज्य की सड़के बनाने के लिए ठेकेदार को साल में दो से अधिक टेंडर नहीं मिलेंगे।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Jainendra Jigyasu -- March 18th 2023 05:11 PM -- Updated: March 18th 2023 05:13 PM
हिमाचल में अब सड़क बनाने के लिए होंगे ग्लोबल टेंडर, हिमाचल के ठेकेदारों को नही मिलेंगे दो से अधिक टेंडर

हिमाचल में अब सड़क बनाने के लिए होंगे ग्लोबल टेंडर, हिमाचल के ठेकेदारों को नही मिलेंगे दो से अधिक टेंडर

हिमाचल प्रदेश की सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर को लेकर राज्य सरकार नई निति लेकर आई है। इस निति के तहत अब  राज्य की सड़के बनाने के लिए ठेकेदार को साल में दो से अधिक टेंडर नहीं मिलेंगे। सडक निर्माण के लिए  ग्लोबल टेंडर के जरिए बाहर के ठेकेदार भी हिमाचल में सड़क बनाने का टेंडर ले सकेंगे। यह बात पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमदित्य सिंह ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। विक्रमदित्य सिंह ने 69 NH को लेकर हल्ला मचाने वाले विपक्ष पर भी सवाल खड़ा किए हैं। 

उन्होंने कहा की हिमाचल में एक ठेकेदार कई ठेके ले लेता है जिसकी वजह से काम लटक जाते हैं। इस समस्या को देखते हुए विभाग ने यह निर्णय लिया है कि एक ठेकेदार को दो से अधिक ठेके नहीं दिए जाएंगे और जो ठेकेदार अच्छा काम करेगा उसको ही सड़क बनाने का कार्य सौंपा जाएगा। इसके अलावा अब ग्लोबल टेंडर के जरिए सड़क बनाने का काम बाहरी राज्यों के ठेकेदार भी कर सकते हैं।


विक्रमादित्य सिंह ने बताया की हिमाचल में 69 नेशनल हाईवे की बात करने वाली बीजेपी का झूठ सामने आ गया है। क्योंकि हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्र ने 69 नहीं बल्कि नो हाईवे दिए है। उनको भी अभी मंजूरी नही मिली है।विक्रमदित्य सिंह ने बताया की बजट में सड़कों के निर्माण व रख रखाब के लिए 1350 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। जिसमें 1060 किलो मीटर नई सड़कें बनाई जायेगी। 


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK