Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

कार का शीशा तोड़ कर चोरी किए 2 लाख, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

हरियाणा के सोनीपत में चोरी की वारदात सामने आई है। जहां कार का शीशा तोड़कर चोर बैग में रखे 2 लाख रुपए, एक लैपटॉप और अन्य सामान चोरी करके फरार हो गए हैं।

Written by  Rahul Rana -- March 19th 2023 05:20 PM
कार का शीशा तोड़ कर चोरी किए 2 लाख, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

कार का शीशा तोड़ कर चोरी किए 2 लाख, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

ब्यूरो: हरियाणा के सोनीपत में आज एक चोरी की वारदात सामने आई है। जिसमें चोर लाखों का सामान चोरी करके रफूचक्कर हो गए हैं। दरासल सोनीपत के एक ढाबे पर कुछ व्यक्ति खाना खाने रूके। उस समय कार में उनका सामान मौजूद था। जिसके बाद चोरों ने सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दे डाला। चोरों ने कार का शीशा तोड़ वहां रखे बैग जिसमें 2 लाख रूपए थे उसके अलावा एक लैपटॉप और कुछ और जरूरी सामान था उसे चोरी करके वहां से फरार हो गए। 

वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में यह बताया गया कि वरुण दिल्ली का रहने वाला है। वह वहां पर कॉस्मैटिक्स एंड ब्यूटी इक्विपमेंट का काम करता है। बीती 17 मार्च को वह अपने साथ काम करने वाले के लुधियाना किसी काम से गया था। जिसके बाद वह लुधियाना से दिल्ली से वापिस आ रहे थे। रात को 9ः30 के करीब वह ढाबे में खाना खाने रूके। उसके बाद जब वह रात 10 बजे वापिस आए तो उनकी गाड़ी की पिछली खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। उसके बाद जब कार को खोलकर चैक किया गया तो उसमें से सामान गायब था। 

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस सीसीटीवी के मदद से कब तक चोरों को पकड़ पाती है।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...