Sat, Apr 1, 2023
Whatsapp

खेतों में शव मिलने से मचा हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, जांच शुरू

हरियाणा में आपराधिक गतिविधियां रूकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जिला करनाल के जुंडला गांव का है। जहां एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Written by  Rahul Rana -- March 19th 2023 04:31 PM
खेतों में शव मिलने से मचा हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, जांच शुरू

खेतों में शव मिलने से मचा हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, जांच शुरू

ब्यूरोः हरियाणा में अपराध लगातार बढ़ता ही जा रहा है और पुलिस चैन की नींद सोए हुए है। मामला करनाल जिले के जुंडला गांव का है। जहां इलाके में उस समय हड़कंप मच गया । जव वहां एक खेत में शव मिला। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस आ पहंुची। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।  


अब तक मिली जानकारी के मुताबिक जब किसान अपने खेतों में घूमने गया तो उसने वहां युवक का शव पड़ा हुआ देखा। जिसकी सूचना के बाद पुलिस मौके पर आ पहंुची। पुलिस की माने तो मृतक युवक की आयु 25 से 30 साल के बीच हो सकती है। शव को देखने के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा हैं कि शव 2 से 3 दिन पुराना हो सकता है। हालांकि मृतक के आसपास ऐसा कोई भी सामान या चीज़ नहीं मिली है। जिससे कुछ पता लगाया जा सके। 

फिलहाल अब ये तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। रिपोर्ट के आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

- PTC NEWS

adv-img

Top News view more...

Latest News view more...