Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

राहुल गांधी की लोकप्रियता से बौखलाई भाजपा, शहीदी दिवस का भी किया अपमान- अशोक अरोड़ा

कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी का समर्थन कर भाजपा के ऊपर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- March 25th 2023 05:46 PM
राहुल गांधी की लोकप्रियता से बौखलाई भाजपा, शहीदी दिवस का भी किया अपमान- अशोक अरोड़ा

राहुल गांधी की लोकप्रियता से बौखलाई भाजपा, शहीदी दिवस का भी किया अपमान- अशोक अरोड़ा

ब्यूरो: कांग्रेस के नेता व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने राहुल गांधी को 2 साल की सजा व लोकसभा सदस्यता रद्द मुद्दे पर कहा कि एक तरफ तो 23 मार्च को शहीदी दिवस मनाया जाता है और वहीं दूसरी तरफ भाजपा सरकार जिनके परिवार के लोग शहीद हुए राहुल गांधी को 2 साल की सजा दिलवा लोकसभा सदस्यता रद्द करवा कर शहीदी दिवस पर अपमान करवा रही है। 

यह भी पढ़े 


https://www.ptcnews.tv/haryana-nation/haryana-news-dead-body-of-cisf-jawan-found-on-railway-track-721948

इसके अलावा अशोक अरोड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सब भाजपा सरकार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर खेल रच रही है

कश्मीर से कन्याकुमारी तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा सरकार आज बौखला गई है। आज राहुल गांधी ने अपनी लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। इसी मुद्दे पर अशोक अरोड़ा ने कहा कि राहुल गांधी को सजा दिलवाने के पीछे भाजपा का हाथ है।  

इसके अलावा कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने कहा बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि देश का कोई नेता सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो कभी ईडी, सीबीआई ओर कभी इनकम टैक्स की रेड पड़वा दी जाती है । अब तो सारी सीमाएं सरकार ने लांघ दी है। न्यायालय का प्रयोग कर राहुल गांधी को सजा दिलवाकर लोकसभा सदस्यता भी रद्द करवा दी। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK