Mon, Dec 15, 2025
Whatsapp

Haryana News: लिंगानुपात में चरखी दादरी जिला सबसे आगे, महेंद्रगढ़ फिसड्डी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- February 06th 2024 05:56 PM
Haryana News: लिंगानुपात में चरखी दादरी जिला सबसे आगे, महेंद्रगढ़ फिसड्डी

Haryana News: लिंगानुपात में चरखी दादरी जिला सबसे आगे, महेंद्रगढ़ फिसड्डी

ब्यूरोः हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाल ही में जारी लिंगानुपात आंकड़ों में चरखी दादरी जिला पहले स्थान पर रहा है। दादरी में लिंगानुपात 1049 दर्ज किया गया। वहीं महेंदगढ़ जिला िलंगानुपात के मामले में सबसे नीचले पायदान पर आते हुए 824 दर्ज किया गया। प्रदेशभर में जनवरी माह में 24 हजार 59 बेटों और 22 हजार 28 बेटियों ने जन्म लिया। प्रदेश का औसत लिंगानुपात 910 दर्ज किया गया। महिला बाल विकास निगम ने लिंगानुपाल में आये सुधार पर खुशी जाहिर की वहीं सीएमओ ने भविष्य में लगातार लिंगानुपात में सुधार के लिए धरातल पर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही है।

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनवरी माह का लिंगानुपात के आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें चरखी दादरी सबसे उपर आने पर जहां स्वास्थय विभाग ने स्वास्थ्य कर्मचारी, आशा वर्कर्स, आगनबाड़ी वर्कर्स की मेहनत का फल बताया वहीं भविष्य में लिंगानुपात मामले में सबसे उपर रहने के लिए लगातार फील्ड में उतरने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार चरखी दादरी जिला में 1049 का लिंगानुपात है और जनवरी माह में 224 बेटों व 235 बेटियों ने जन्म लिया है। वहीं, सबसे नीचले स्तर पर महेंद्रगढ़ जिला में लिंगानुपात 824 दर्ज किया, जिसमें 636 बेटों व 524 बेटियों ने जन्म लिया है। महिलाओं ने कहा कि लड़कों की तर्ज पर समाज में लड़कियों को भी सम्मान मिल रहा है। बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से समाज में जागरूकता आ रही है। महिला बाल विकास निगम अधिकारी गीता सहारण ने लिंगानुपाल में आये सुधार पर खुशी जाहिर की है।


स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया जिलावार लिंगानुपात

  • चरखी दादरी- 224 235 1049
  • सोनीपत- 1096 1064 971
  • भिवानी- 778 754 969
  • पंचकूला- 602 578 960
  • फतेहाबाद- 825 792 960
  • अंबाला- 806 768 953
  • रेवाड़ी- 789 748 948
  • कुरुक्षेत्र- 755 715 947
  • जींद- 837 791 945
  • सिरसा- 881 831 943
  • करनाल- 1141 1058 927
  • हिसार- 1559 1439 923
  • नूंह- 2314 2131 931
  • यमुनानगर- 1116 1027 920
  • गुरुग्राम- 2149 1971 917
  • झज्जर- 473 433 915
  • पलवल- 1230 1121 911
  • फरीदाबाद- 2361 2137 905
  • पानीपत- 1307 1107 847
  • रोहतक- 1314 1089 829
  • कैथल- 866 715 826
  • महेंद्रगढ़- 636 524 824

कर्मचारियों की मेहनत का फलः कार्यवाहक सीएमओ

कार्यवाहक सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि दादरी जिला में विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में जनवरी माह के लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है। लिंगानुपात में चरखी दादरी सबसे आगे होने पर सभी कर्मचारियों की मेहनत का फल है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारी, आशा वर्कर्स, आगनबाड़ी वर्कर्स व लगातार जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों का जागरूक किया जा रहा है।

-

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK