Sat, Jul 27, 2024
Whatsapp

हरियाणा में एक महिला के घर छिपा था अमृतपाल, अब उत्तराखंड में होने का शक, अलर्ट पर पुलिस

19 और 20 मार्च को अमृतपाल कुरूक्षेत्र के शाहबाद में रूका हुआ था। जिसके चलते उस महिला को भी हिरासत में ले लिया गया है। जिसके वहां पर वह रूका हुआ था।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- March 23rd 2023 04:24 PM
हरियाणा में एक महिला के घर छिपा था अमृतपाल, अब उत्तराखंड में होने का शक, अलर्ट पर पुलिस

हरियाणा में एक महिला के घर छिपा था अमृतपाल, अब उत्तराखंड में होने का शक, अलर्ट पर पुलिस

ब्यूरो: अमृतपाल को लेकर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड में अलर्ट जारी है। पिछले 6 दिनों से अमृतपाल फरार है। पुलिस द्वारा जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। कुछ नई तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। जिसमें अमृतपाल को अलग-अलग लुक में देखा जा सकता है। 

ऐसे में अब अमृतपाल को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। जिसमें यह बताया जा रहा है कि अमृतपाल 19 और 20 मार्च को हरियाणा के शाहबाद में एक महिला जिसका नाम बलजीत कौर बताया जा रहा है उसके यहां रूका था। जिसके चलते पुलिस ने उस महिला को अब हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।


पूछताछ में महिला ने बताया कि उस महिला को अमृतपाल ने कॉल कर हरियाणा में आने की बात कही थी। शाहबाद की सिद्धार्थ कॉलोनी में अमृतपाल 3 दिन तक रूका था। उसके बाद हरियाणा से उत्तराखंड जाने की बात कही थी। जिसके बाद से पुलिस ने अब दोनों राज्यों के साथ-साथ नेपाल सीमा को भी अलर्ट कर दिया है। 

फिलहाल महिला को पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस की टीम को हरियाणा पुलिस ने हैंडओवर कर दिया है। हालांकि अब उत्तराखंड पुलिस को भी अलर्ट पर कर दिया गया है।  

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK