Sun, Apr 28, 2024
Whatsapp

नितिन गडकरी ने हरियाणा को दी करोड़ों की सौगात, बोले - BJP की जीत से सुनिश्चित हुआ तेज विकास

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सोनीपत के राई विधानसभा क्षेत्र के बीसवा मिल पहुंचे।

Written by  Rahul Rana -- June 20th 2023 05:04 PM
नितिन गडकरी ने हरियाणा को दी करोड़ों की सौगात, बोले -  BJP की जीत से सुनिश्चित हुआ तेज विकास

नितिन गडकरी ने हरियाणा को दी करोड़ों की सौगात, बोले - BJP की जीत से सुनिश्चित हुआ तेज विकास

ब्यूरो : सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सोनीपत के राई विधानसभा क्षेत्र के बीसवा मिल पहुंचे। जहां सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 890 करोड की लागत से दिल्ली से पानीपत तक 11 फ्लाईओवर का लोकार्पण किया और वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सोनीपत में भगवान परशुराम चौक का उद्घाटन किया। फ्लाईओवर लोकार्पण के बाद सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री सोनीपत की नई अनाज मंडी में गौरवशाली भारत रैली में पहुंचे। जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सड़कों के जाल बिछाए जाने को लेकर धन्यवाद अदा किया और वही मुख्यमंत्री द्वारा नितिन गडकरी के सामने रखी हुई आरओबी और ब्रिज के लिए 300 करोड रुपए के बजट की मंजूरी दी है। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सोनीपत जनशताब्दी रेल से पहुंचे और उसके उपरांत रोहतक रोड पर स्थित भगवान परशुराम चौक का उद्घाटन किया और वही मौके पर मुख्यमंत्री ने जनता को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में आगे बढ़कर इसी प्रकार अग्रणी भूमिका निभाते रहे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने NH-44 से पर पहुंचकर 11 फ्लाईओवर के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत की । इस दौरान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने NH-44 पर राई विधानसभा क्षेत्र के बीसवा मिल पर रिमोट दबाकर सभी  दिल्ली से पानीपत तक 11 फ्लाईओवर का लोकार्पण किया और इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहे। 


हालांकि इसके बाद रैली स्थल पर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री ही पहुंचे और रैली में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला नहीं शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक पर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 890 करोड रुपए की लागत से दिल्ली से पानीपत तक  8 लाइन के राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11 फ्लाईओवर का लोकार्पण किया है और nh-44 पर 24 किलोमीटर के इस  दायरे के फ्लाई ओवरों पर 890 करोड रुपए खर्च हुए हैं। दिल्ली से पानीपत तक के जाने के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था और अब दिल्ली से पानीपत,  कटरा और जम्मू कश्मीर तक के आर्थिक के नोट्स को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

वहीं कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मंच पर बोलते हुए कहा 3700 करोड़ रु की सौगात हरियाणा को दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 नेशनल हाईवे अभी तक बन चुके हैं और सभी नेशनल हाईवे सभी जिला केंद्रों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो योजनाएं दी गई ,उनको हरियाणा में पूरी तरह से लागू करने का काम हरियाणा सरकार द्वारा किया गया। सामान्य व्यक्ति, गरीब, मजदूर किसान को लेकर सभी योजनाएं लागू की गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 10 साल पहले कांग्रेस कार्यकाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उस दौर में भय ,भाई भतीजावाद और भ्रष्टाचार की राजनीति होती थी और अब हरियाणा में मजदूर ,किसान और उद्योगपति को चिंता करने की जरूरत नहीं है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हरियाणा में आरओबी और ब्रिज बनवाने को लेकर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने 300 करोड रुपए की डिमांड रखी और इस डिमांड को मंजूरी भी मिल गई है। वहीं जहां करनाल के बाईपास के साथ साथ, अंबाला के नए बाईपास का भी शिलान्यास किया गया है। इससे करनाल और अंबाला में भी लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

वहीं मख्यमंत्री ने कांग्रेस कार्यकाल के बारे में कहा कि उस दौरान काफी घोषणा हुई। लेकिन बीजेपी सरकार में मेट्रो को विस्तार  देने कार्य किया गया। वही मख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि जल्दी कुंडली में भी मेट्रो पहुंचेगी। वही मख्यमंत्री ने कहा कि उनके 10 साल के कार्यकाल में 86 हजार नौकरियां दी और बीजेपी ने 10 साल पूरे होने पर 170000 नौकरियां पूरी हो जाएंगी। वही मुख्यमंत्री ने बुढ़ापा पेंशन को लेकर भी कहा कि उनके दौर में बुजुर्गों को हजार रु पेंशन मिलती थी और अब उनकी सरकार ने हरियाणा में 2750 बुढ़ापा पेंशन की है और यह आने वाले समय में 3000 हो जाएगी। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कुरुक्षेत्र के किसानों की सूरजमुखी कम दाम में बिकती थी अब उन्होंने 4200 से बढ़ाकर 5800 से ₹6000 कर दी है। वहीं कांग्रेस पर लगातार निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने घोषणा कर शेखी बघारने का काम किया है। वही मुख्यमंत्री ने यह कहा कि अब विपक्ष बहुत ज्यादा बोलने लगा है तो अब उनकी पोल पट्टी खोलने का वक्त आ गया है।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ट्रिपल सी पर चोट की है । जिसमें कास्ट बेस्ड राजनीति, करप्शन और क्राइम पर चोट की है। वहीं मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हरियाणा में ट्रिपल डी भी चल रहे थे, जिसमें दरबारी,डीलर और दिल्ली के दामाद पर वार किया है। पहले ही गुंडागर्दी के आधार पर शासन चलता था। मौजूदा समय में बिना डर भय के सब अपना काम करते हैं। बिना पर्ची खर्ची और बिना भेदभाव के सरकारी नौकरी मिली है।


वहीं सड़क सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंच से संबोधित करते हुए मोदी सरकार के 9 साल की जन उपलब्धियों को जनता के सामने रखा और कांग्रेस के 60 साल के साशन पर प्रहार किया। नितिन गडकरी ने कहा कि हरियाणा में सारा कार्य 6000 करोड़ रुपए में पूरा किया है। वहीं उन्होंने कहा कि हरियाणा की लाइफ लाइन बनने वाला रोड दिल्ली अमृतसर कटरा जो सोनीपत से जींद से होकर कैथल जाएगा।9 हजार करोड़ की लागत से तैयार होगा और इसका 50% कार्य पूरा हो चुका है। यह हरियाणा के विकास के लिए काफी कारगर साबित होगा। वहीं उन्होंने गोहाना से सोनीपत की तरफ बनने वाले 40 किलोमीटर पर 9000 करोड़ रुपए की लागत आएगी और यह लगभग 70% काम पूरा हो चुका है। वही मन से संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि 2024 से के पूरा होने के दौरान 2 हजार करोड़ के कार्य पूरे होंगे और कुछ काम चल रहे हैं और जो हरियाणा की दिशा को बदलने का काम करेंगे।

नितिन गडकरी ने कहा कि 75 साल में बीजेपी पार्टी को जो समय  मिला वह बहुत कम रहा है। कांग्रेस के 60 साल के कार्यकाल में देश को गुमराह करने का काम किया है जहां कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया और जहां गरीबों की गरीबी तो दूर नहीं हुई ।लेकिन कांग्रेस नेताओं की गरीबी जरूर दूर हुई है। 4 साल में जो कार्य कांग्रेस नहीं कर सकी वह मोदी के 10 साल में पूरा किया जा चुका है। वहीं बीजेपी के कार्यकाल में विकास कार्य का श्रेय जनता को दिया। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...