Sun, Dec 10, 2023
Whatsapp

Haryana Roadways Strike: ड्राइवर की हत्या के विरोध में रोडवेज का चक्का जाम, परिवहन मंत्री बोले-बसें न रोकें, बातचीत से निकलेगा हल

हरियाणा में बुधवार को रोडवेज कर्मचारियों ने पूरी तरह चक्का जाम कर दिया। जिसके चलते प्रदेशभर में करीब 3 हजार बसों के पहिए थम गए हैं।

Written by  Rahul Rana -- November 15th 2023 11:45 AM
Haryana Roadways Strike: ड्राइवर की हत्या के विरोध में रोडवेज का चक्का जाम, परिवहन मंत्री बोले-बसें न रोकें, बातचीत से निकलेगा हल

Haryana Roadways Strike: ड्राइवर की हत्या के विरोध में रोडवेज का चक्का जाम, परिवहन मंत्री बोले-बसें न रोकें, बातचीत से निकलेगा हल

ब्यूरो: हरियाणा में बुधवार को रोडवेज कर्मचारियों ने पूरी तरह चक्का जाम कर दिया। जिसके चलते प्रदेशभर में करीब 3 हजार बसों के पहिए थम गए हैं। रात 12 बजे से शुरू हुई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंबाला छावनी बस स्टैंड में रोडवेज चालक की हत्या के मामले में परिजनों के साथ-साथ रोडवेज यूनियन ने मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। सोमवार रात करीब आठ बजे से परिजन चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव को बस स्टैंड परिसर में ही रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। करीब 22 घंटों में परिजनों व यूनियन के पदाधिकारियों संग जिला प्रशासनिक अधिकारियों की चार बैठकें हुईं जो बेनतीजा रहीं।

परिवहन मंत्री बोले-बसें न रोकें


यहां जाने पूरा मामला 

12 नवंबर को हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर राजवीर पर डस्टर सवार बदमाशों ने दिवाली की रात अंबाला कैंट बस स्टैंड की पार्किंग में कहासुनी होने पर हमला किया था। राजवीर की गंभीर हालत को देखते हुए PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया था। जहां राजवीर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। राजवीर सोनीपत के पटेल नगर के रहने वाला था। सोमवार शाम को राजवीर के शव का पोस्टमार्टम हुआ था। जिसके बाद परिजन चंडीगढ़ से सीधा उसके शव को अंबाला कैंट बस स्टैंड पर लेकर आए और यहां धरना शुरू किया। अधिकारियों के साथ वार्ता विफल होने पर रोडवेज सांझा मोर्चा की तरफ से बुधवार को प्रदेशभर में चक्का जाम करने का ऐलान किया गया।

कर्मचारियों ने धरने के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। रात के वक्त सबसे ज्यादा बसें लंबे रूट के लिए रवाना होती है। लेकिन रात 12 बजे से ही चक्का जाम शुरू हो जाने के कारण बसें रवाना नहीं हो सकी। चक्का जाम के चलते प्रदेशभर के तमाम बस स्टैंड पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं रात से ही यात्री भटकते हुए नजर आए। खासकर रेवाड़ी-दिल्ली के बीच रोजाना 30 हजार से ज्यादा नौकरी-पेशा वाले लोग रोजाना अप-डाउन करते है। कुछ ट्रेनें पहले ही कैंसिल चल रही है। रोडवेज का चक्का जाम होने के कारण उन्हें परेशानी डबल हो गई है। पुलिस बल की मौजूदगी में कुछ किलोमीटर स्कीम वाली बसें जरूर रवाना की गई हैं।

गुरुग्राम में भी दिखा असर 

हरियाणा भर में रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल का आवाहन किया है। इसका असर गुरुग्राम में भी देखने को मिल रहा है।  गुरुग्राम में भी सभी रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर है। अंबाला में रोडवेज चालक राजवीर की हत्या मामले में कर्मचारियों की मांग है कि हत्यारो को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और मृतक राजवीर के परिवार को 50 लख रुपए की आर्थिक सहायता के साथ-साथ एक परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। लेकिन अभी तक किसी तरह की कोई भी मांग पूरी नहीं होने के चलते रोडवेज कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि पूरे हरियाणा भर में बसों को बंद कर चक्का जाम किया जाएगा।  फिलहाल कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि उनकी मांगे जब तक पूरी नहीं होगी इसी तरह से  हड़ताल जारी रहेगी।

रोहतक में भी की गयी नारेबाजी 

आज हरियाणा रोडवेज के सांझा रोडवेज कर्मचारी मोर्चा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में हरियाणा रोडवेज बसो का चक्का जाम किया है। रोहतक में भी रोडवेज के कर्मचारियों का चक्का जाम का पूरा असर देखने को मिला। रात के बारह बजे से एक भी बस नहीं चल रही है। वहीं अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ बस डिपो के गेट पर नारेबाजी भी की गई।

झज्जर रोडवेज डिपो से हर रोज चंडीगढ़ गुरुग्राम दिल्ली फरीदाबाद सहित पांच रूटों के लिए बसें चलाई जाती है। इन बसों में सैकड़ो यात्री सवार होकर अपने गंतव्य के लिए सफर करते हैं। लेकिन आज बुधवार की सुबह जब वह बस स्टैंड पर पहुंचे तो उन्हें रोडवेज चक्का जाम की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

- PTC NEWS

adv-img

Top News view more...

Latest News view more...