Sat, Jun 3, 2023
Whatsapp

हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी, बर्फबारी के भी आसार

मौसम विभाग ने एक बार फिर हिमाचल में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा बर्फबार के भी आसार बताए हैं।

Written by  Rahul Rana -- April 01st 2023 02:23 PM
हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी, बर्फबारी के भी आसार

हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी, बर्फबारी के भी आसार

ब्यूरो: अप्रैल का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में बादल अभी भी ऐसे बरस रहें है मानो बरसात चल रही हो। एक तरफ जहां लगातार हो रही बारिश के कारण किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ने लगी हैं तो वहीं दूसरी तरफ विभाग द्वारा बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावनाए बताई गई हैं। 



तापमान में आई गिरवाट 

लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम में काफी बदलाव आया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे ठंड बढ़ गई है। इसके अलावा शिमला का अधिकतम तापमान भी 8.6 डिग्री सेल्सियस तक पंहुच गया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी ठंड बढ़ गई है। 

विभाग ने जारी किया अलर्ट 

मौसम विभाग ने एक बार फिर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने पहाड़ी और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी का अनुमान जताया है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 

किसान बागवान हुए परेशान 

लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण किसानों और बागवानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिना मौसम हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण सेब की फसल को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है। आपको बता दें कि फ्लावरिंग के लिए इस समय बर्फबारी होने काफी नुकसानदायक माना जा रहा है।

 

 

- PTC NEWS

adv-img

Top News view more...

Latest News view more...