Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

शिमला में राजभवन के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, बढ़ती महंगाई और अडाणी मुद्दे का किया विरोध

कांग्रेस द्वारा आज भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के चलते आज सभी कांग्रेसी नेताओं ने छोटा शिमला में इकट्ठा होकर राजभवन की तरफ कूच किया।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- March 13th 2023 01:30 PM
शिमला में राजभवन के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, बढ़ती महंगाई और अडाणी मुद्दे का किया विरोध

शिमला में राजभवन के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, बढ़ती महंगाई और अडाणी मुद्दे का किया विरोध

ब्यूरो: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज हिमाचल में कांग्रेस द्वारा भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सभी कांग्रेसी पहले छोटे शिमला में इकट्ठा हुए जिसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में राजभवन की तरफ कूच करना शुरू कर दिया। 

प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए कांग्रेस का कहना है कि अडाणी समूह की संयुक्त संसदीय समिति की जांच हो। इस दौरान धरने में कांग्रेस के मौजूद और पूर्व विधायक,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी,सभी जिला अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रणी संगठनों के अध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल रहे।  


इस मौके पर कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार लगातार लोगों के साथ धोखा कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी अपने अडाणी जैसे पूंजीपति मित्रों की मदद कर रहें हैं। जिसका कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK