Sun, Apr 28, 2024
Whatsapp

जापान में प्रधानमंत्री की रैली में धमाका, बाल-बाल बचे PM, संदिग्ध गिरफ्तार

जापान में पीएम की रैली में आज सुबह ब्लास्ट हो गया। जिसमें वह बाल-बाल बच गए हैं। फिलहाल संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Written by  Rahul Rana -- April 15th 2023 10:15 AM
जापान में प्रधानमंत्री की रैली में धमाका, बाल-बाल बचे PM, संदिग्ध गिरफ्तार

जापान में प्रधानमंत्री की रैली में धमाका, बाल-बाल बचे PM, संदिग्ध गिरफ्तार

ब्यूरो: आज यानि शनिवार की सुबह-सुबह ही जापान में पीएम फुमियो किशिदा हमले में बाल-बाल बच गए। दरअसल आज उनकी रैली थी। हमलावर ने रैली के दौरान स्मोक बम से धमाका किया। जैसे ही धमाके की आवाज सुनाई दी। 

वहां पर भगदड़ मचना शुरू हो गई। अफरा-तफरी में लोग भागने लगे। हालांकि इस धमाके में प्रधानमंत्री सुरक्षित हैं। उन्हें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने भी संदिग्ध को पकड़ लिया है।  


अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यह एक पाइप बम था। जो प्रधानमंत्री के पास जाकर गिरा था। आपको बता दें कि इस महीने के अंत में यहां पर उपचुनाव होने वाले हैं। जिसके चलते पीएम वहां एक रैली को संबोधित करने आए थे। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

गौरतलब है कि फुमियो किशिदा साल 2021 में जापान के प्रधानमंत्री बने थे। इससे पहले 2012 से 2017 तक वह विदेश मंत्री भी रह चुके हैं।  

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...