Sat, Mar 14, 2026
Whatsapp

पाकिस्तान में लश्कर का एक और आतंकी ढेर, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, 2015 में BSF जवानों पर हमले का था मास्टरमाइंड

साल 2015 में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमले का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी हंजला अदनान को पाकिस्तान के कराची में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- December 06th 2023 02:04 PM
पाकिस्तान में लश्कर का एक और आतंकी ढेर, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, 2015 में BSF जवानों पर हमले का था मास्टरमाइंड

पाकिस्तान में लश्कर का एक और आतंकी ढेर, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, 2015 में BSF जवानों पर हमले का था मास्टरमाइंड

ब्यूरोः साल 2015 में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमले की साजिश रचने वाला मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी हंजला अदनान को पाकिस्तान के कराची में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया। 

हंजला अदनान ने कराची के एक अस्पताल में तोड़ा दम


जानकारी के अनुसार हंजला अदनान लश्कर प्रमुख हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था। 2 और 3 दिसंबर की मध्यरात्रि को हंजला अदनान को उनके आवास के बाहर गोली मार दी गई थी। अज्ञात हमलावरों ने उन्हें चार गोलियां मारी थीं। इसकी जानकारी मिलने पर पाकिस्तानी मौके पर पहुंची और हंजला अदनान को कराची के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

बीएसएफ के काफिले पर हुए हमले में शामिल था हंजला अदनान

बता दें साल 2015 के उधमपुर हमले में बीएसएफ के काफिले पर हुए हमले में आतंकी हंजला अदनान शामिल था। इस हमले में 2 जवानों की मौत हो गई थी और 13 अन्य घायल हो गए। इसके अलावा, हंजला अदनान को 2016 में जम्मू-कश्मीर के पंपोर में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले में शामिल होना बताया जा रहा है। इस हमले में 8 सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK