Wed, Jul 9, 2025
Whatsapp

Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में BJP को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह कांग्रेस में हुए शामिल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- April 09th 2024 01:25 PM
Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में BJP को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह कांग्रेस में हुए शामिल

Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में BJP को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह कांग्रेस में हुए शामिल

ब्यूरोः लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को हरियाणा में बड़ा झटका लगा है। दरअसल, आज यानी मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह अपनी पत्नी प्रेमलता के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। दिल्ली में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाया। बता दें बीरेंद्र सिंह की कांग्रेस में 10 साल बाद घर वापसी हुई है। उनके बेटे बृजेंद्र सिंह के करीब एक महीना पहले कांग्रेस जॉइन कर चुके हैं। बता दें एक दिन पहले ही बीरेंद्र सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और वह पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली पहली सरकार में केंद्रीय इस्पात मंत्री थे। 

बीरेंद्र सिंह ने ग्रामीण विकास, पंचायती राज और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री का भी कार्यभार संभाला था। निरस्त किए जा चुके कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान, बीरेंद्र सिंह ने किसानों को अपना समर्थन दिया था। हरियाणा में हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में भी मंत्री रहे बीरेंद्र सिंह ‘किसानों के मसीहा’ कहे जाने वाले सर छोटूराम के पौत्र हैं।

-

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK