Tue, Mar 17, 2026
Whatsapp

Mumbai Building Fire: मुंबई में 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गिरगांव चौपाटी में 4 मंजिला इमारत में बीती रात भीषण आग लग गई। इस आगजनी में 2 लोगों की मौत हो गई है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- December 03rd 2023 10:56 AM
Mumbai Building Fire: मुंबई में 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत

Mumbai Building Fire: मुंबई में 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत

ब्यूरो: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बड़ा हादसा सामने आया, जहां गिरगांव चौपाटी में 4 मंजिला इमारत में बीती रात भीषण आग लग गई। इस आगजनी में 2 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। 

4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग 

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को गिरगांव चौपाटी इलाके में गोमती भवन इमारत में लेवल-2 की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। आगजनी की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई है। बता दें आग इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल तक ही सीमित है।

दमकल कर्मियों ने तीन लोगों को सुरक्षित बचायाः बीएमसी 

बीएमसी की ओर से जारी बयान में कहा कि गिरगांव चौपाटी इलाके में एक इमारत में आगजनी की सूचना मिली है। इस घटना में लोगों की मौत हो गई है, जबकि दमकल कर्मियों ने तीन लोगों को सुरक्षित बचाया है।  

आग बुझाने का प्रयास जारीः पुलिस अधिकारी

उधर, पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोमती भवन में बीती रात आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK