Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

मनाली यात्रा पर छात्राओं को ले जा रही बस पलटी, 1 की मौत, 40 घायल

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्राओं को हिमाचल प्रदेश के मनाली की यात्रा के लिए ले जा रही एक प्राइवेट बस शुक्रवार को चंडीगढ़-मनाली रोड पर पलट गई।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Jainendra Jigyasu -- March 03rd 2023 10:28 PM -- Updated: March 04th 2023 12:10 AM
मनाली यात्रा पर छात्राओं को ले जा रही बस पलटी, 1 की मौत, 40 घायल

मनाली यात्रा पर छात्राओं को ले जा रही बस पलटी, 1 की मौत, 40 घायल

बिलासपुर। दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्राओं को हिमाचल प्रदेश के मनाली की यात्रा के लिए ले जा रही एक प्राइवेट बस शुक्रवार को चंडीगढ़-मनाली रोड पर पलट गई। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। बस में कुल 44 लोग सवार थे। 

दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं का एक ग्रुप प्राइवेट बस से मनाली की यात्रा पर जा रहा था। शुक्रवार को चंडीगढ़-मनाली रोड पर बस पलटने के बाद राहगीरों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और उन्हें बिलासपुर के पास अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में से एक यात्री को पीजीआई चंडीगढ़ और दो को एम्स बिलासपुर ट्रांसफर किया गया है। वहीं, इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। घायलों में से एक यात्री को पीजीआई चंडीगढ़ और दो को एम्स बिलासपुर ट्रांसफर किया गया। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया है। 


बिलासपुर के एसडीएम अभिषेक कुमार गर्ग ने बताया कि बस में कुल 44 लोग सवार थे। 35 छात्राएं कमला नेहरू कॉलेज की बताई जा रही हैं। बस में छह कोऑर्डिनेटर थे। अधिकारियों का कहना है कि इसमें से एक छात्रा की मौत हो गई है। छात्रा जयपुर की रहने वाली था। चार लोगों को फ्रैक्चर हुआ है और बाकी लोगों को मामूली चोट आई है।

पुलिस ने बस के चालक के खिलाफ बस को लापरवाही और तेज रफ्तार से चलाने का मामला दर्ज किया है। हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार हो गए।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK