Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द बड़ा तोहफा दे सकती है मोदी सरकार, बढ़ाया जाएगा मंहगाई भत्ता!

DA Hike Employee: केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार जल्द ही बड़ा तोहफा दे सकती है। होली पर केंद्र सरकार एक करोड़ कर्मचारियों और पेशनर्स का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance-DA) बढ़ा सकती है। ये बढ़ोतरी 4 प्रतिशत तक की हो सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो सकता है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- February 05th 2023 03:56 PM
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द बड़ा तोहफा दे सकती है मोदी सरकार, बढ़ाया जाएगा मंहगाई भत्ता!

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द बड़ा तोहफा दे सकती है मोदी सरकार, बढ़ाया जाएगा मंहगाई भत्ता!

DA Hike Employee: केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार जल्द ही बड़ा तोहफा दे सकती है। होली पर केंद्र सरकार एक करोड़ कर्मचारियों और पेशनर्स का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance-DA) बढ़ा सकती है। ये बढ़ोतरी 4 प्रतिशत तक की हो सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो सकता है।

कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते की गणना हर महीने श्रम ब्यूरो की ओर से जारी औद्योगिकी श्रमिकों के लिए कंज्यूमर प्राइस इंडैक्स (सीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर की जाती है। श्रम ब्यूरो श्रम मंत्रालय का हिस्सा है। डीए में आखिरी बार बदलाव 28 सितंबर 2022 को किया गया था, जो 1 जुलाई 2022 से लागू था। केंद्र सरकार ने डीए को चार फीसदी बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया था। यह जून 2022 में खत्म होने वाली अवधि के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडैक्स के 12 महीने के औसत में फीसदी बढ़ोतरी के आधार पर किया गया था।


जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्रालय अपने खर्च को ध्यान में रखते हुए डीए बढ़ाने के लिए एक प्रस्ताव तैयार करेगा और केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष मंजूरी के लिए रखेगा। डीए बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी होगी। वर्तमान में एक करोड़ से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। डीए में पिछला संशोधन 28 सितंबर, 2022 को किया गया था, जो 1 जुलाई, 2022 से प्रभावी था।

सरकार कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत देती है। बढ़ती हुई महंगाई को ध्यान में रखकर इसे साल में 2 बार दिया जाता है। राज्य सरकार के कर्मचारियों का डीए वहां की सरकारें अपने स्तर पर बढ़ाती हैं। जनवरी और जुलाई में इसकी समीक्षा की होती है। 


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK