Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

तांत्रिक के कहने पर मां ने चार महीने के बच्चे की दी बलि, मासूम को फावड़े से काटा

सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धनऊडीह गांव में एक महिला ने अपने चार माह के बच्चे की बलि दे दी। बताया जा रहा है कि महिला ने तांत्रिक के कहने पर अपने ही बच्चे की फावड़े से काटकर बलि दे दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Written by  Vinod Kumar -- January 08th 2023 03:55 PM
तांत्रिक के कहने पर मां ने चार महीने के बच्चे की दी बलि, मासूम को फावड़े से काटा

तांत्रिक के कहने पर मां ने चार महीने के बच्चे की दी बलि, मासूम को फावड़े से काटा

सुल्तानपुर/ज्ञानेंद्र शुक्ला: मां जिसे ममता की मूर्त कहा जाता है।वही मां तंत्र विद्या के चक्कर में मनोकामना पूरी करने के लिए अपने 4 माह के बच्चे की बलि दे दे तो इसे आप क्या कहेंगे। यूपी में एक कलयुगी मां ने बलि के नाम पर अपने दुधमुंहे बच्चे को फावड़े से काट कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। इस जघन्य अपराध की सूचना पर एसपी सोमेन वर्मा मौके पर पहुंचे और महिला को हिरासत में ले लिया गया है।

दरअसल पूरा मामला सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धनऊडीह गांव से जुड़ा हुआ है। यहां शिवकुमार की पत्नी अपनी बच्चों के साथ रह रही थी। शिवकुमार खुद कानपुर में मजदूरी करता है। आज उसकी 35 वर्षीय पत्नी मंजू देवी ने सुबह लगभग 9:00 बजे गांव में काली प्रतिमा के सामने 4 माह के बच्चे प्रीतम की फावड़े से काट कर बलि दे दी, घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।


आरोपी मंजू देवी के बच्चे अपनी मां को विक्षिप्त बता रहे हैं। बच्चों का कहना है कि मां आए दिन उल जलूल हरकत करती रहती है। घटना के बाद थानाध्यक्ष राघवेंद्र रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला मंजू देवी को हिरासत में ले लिया है। 4 माह के बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया है। 

घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है। इलाके में सनसनी फैली हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि मंजू कई दिनों से तांत्रिक के चक्कर काट रही थी। तांत्रिक ने उसे ही अपने बच्चे की बलि देने के लिए कहा था। इसी चक्कर में काली प्रतिमा के सामने मंजू ने रविवार की सुबह 9:00 बजे फावड़े से काट कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पर एसपी सोमेन वर्मा मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल कर उच्चाधिकारियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई का निर्देश दिया।

- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...