Sun, Apr 28, 2024
Whatsapp

इस बार इतिहास रचने जा रहा 'मन की बात का' 100वां एपिसोड, तैयारियां पूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का प्रसारण 30 अप्रैल (आज), रविवार को किया जाएगा। इसको लेकर कई तैयारियां की जा चुकी हैं।

Written by  Rahul Rana -- April 30th 2023 11:05 AM -- Updated: April 30th 2023 02:25 PM
इस बार इतिहास रचने जा रहा 'मन की बात का' 100वां एपिसोड, तैयारियां पूरी

इस बार इतिहास रचने जा रहा 'मन की बात का' 100वां एपिसोड, तैयारियां पूरी

ब्यूरो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का प्रसारण 30 अप्रैल (आज), रविवार को किया जाएगा। इसको लेकर कई तैयारियां की जा चुकी हैं। 

यहां जानें कि आप कब, कहां और कैसे इस कार्यक्रम को सुन सकते हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का प्रसारण 30 अप्रैल यानि आज  रविवार को होगा। कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का सीधा प्रसारण संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय स्थित ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर में किया जाएगा। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए बीजेपी ने कई तैयारियां की हैं। बीजेपी ने देश भर के हर विधानसभा क्षेत्र में औसतन 100 जगहों पर ऐसी सुविधाएं बनाई हैं। जहां लोग इसे सुन सकें।

कहां और कैसे सुन सकते हैं पीएम मोदी की मन की बात?

आपको बता दें कि पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को आप ऑल इंडिया रेडियो, डीडी न्यूज और नरेंद्र मोदी मोबाइल एप पर सुन सकते हैं। इसके साथ ही ऑल इंडिया रेडियो द्वारा हिंदी में प्रसारित होने के बाद क्षेत्रीय भाषाओं में भी कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा और इसके अलावा आप मन की बात के ट्विटर हैंडल पर भी कार्यक्रम से जुड़े अपडेट्स देख सकते हैं।


ये कब शुरू हुआ?

उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण 3 अक्टूबर 2014 को हुआ था। तब से यह हर महीने प्रसारित किया जा रहा है। यह 52 भारतीय भाषाओं, बोलियों और 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित होता है। इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी देश के कोने-कोने में अद्भुत काम कर रहे लोगों से चर्चा और बातचीत करते हैं।


न्यूयॉर्क में भी प्रसारित किया जाएगा

मन की बात के 100वें एपिसोड का भी न्यूयॉर्क में सीधा प्रसारण किया जाएगा। उस वक्त न्यूयॉर्क में डेढ़ बजे रहे होंगे। रविवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा।

इसका प्रसारण साढ़े तीन लाख जगहों पर किया जाएगा


मन की बात कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का प्रसारण 30 अप्रैल को होगा। इसी सिलसिले में मन की बात कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का प्रसारण देशभर में साढ़े तीन लाख जगहों पर किया जाएगा। झारखंड में भी मन की बात की 100वीं कड़ी के समापन पर 81 विधानसभा क्षेत्रों के कुल 8100 स्थानों पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...