Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

एक बार फिर जेल से पैरोल पर बाहर निकला राम रहीम, 14 महीने में चौथी बार आया सलाखों के बाहर

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर 54 दिन बाद पैरोल पर जेल से बाहर आया है। राम रहीम 1 बजकर 42 मिनट पर सुनारिया जेल से यूपी के बागपत के लिए रवाना हुआ। राम रहीम को लेने के लिए हनीप्रीत भी सुनारिया जेल पहुंची थी। राम रहीम के जेल से बाहर आते ही हनीप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टेट्स भी अपलोड किया और राम रहीम के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड कीं।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- January 21st 2023 03:34 PM
एक बार फिर जेल से पैरोल पर बाहर निकला राम रहीम, 14 महीने में चौथी बार आया सलाखों के बाहर

एक बार फिर जेल से पैरोल पर बाहर निकला राम रहीम, 14 महीने में चौथी बार आया सलाखों के बाहर

रोहतक/सुरेंद्र सिंह: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर 54 दिन बाद पैरोल पर जेल से बाहर आया है। राम रहीम 1 बजकर 42 मिनट पर सुनारिया जेल से यूपी के बागपत के लिए रवाना हुआ। राम रहीम को लेने के लिए हनीप्रीत भी सुनारिया जेल पहुंची थी। राम रहीम के जेल से बाहर आते ही हनीप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टेट्स भी अपलोड किया और राम रहीम के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड कीं।

राम रहीम को 14 महीने में चौथी बार पैरोल मिली है। पहली बार 21 दिन, दूसरी बार 30 दिन, तीसरी बार चालीस दिन और अब चौथी बार चालीस दिन के लिए राम रहीम को पैरोल मिली है। इस बार राम रहीम को शाह सतनाम के जन्मदिन के लिए पैरोल मिली है। डेरा शाह सतनाम का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाता है। राम रहीम ने उनके जन्मदिन में शामिल होने की इच्छा जाहिर करते हुए पैरोल के लिए आवेदन किया था।


फिछली राम रहीम ने पैरोल पर रहते हुए वर्चुअली सत्संग भी किए थे। कई बीजेपी नेता इन सत्संगों में शामिल हुए थे। बार बार उनको मिलने वाली पैरोल पर सवाल उठ रहे हैं आखिर इतनी जल्दी जल्दी पैरोल कैसे मिल रही है। राम रहीम साध्वी यौन शोषण, छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में 20 साल की सजा काट रहा है। 

साल 2023 के पहले महीने में ही राम रहीम को सरकार ने 40 दिन की पैरोल दी थी। इससे पहले राम रहीम को साल 2022 में पहली बार 21 दिन की फरलो और 70 दिन की पैरोल मिली थी। राम रहीम की फरलो और पैरोल को लेकर सरकार विरोधियों के निशाने पर है। 

 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK