Thu, Mar 27, 2025
Whatsapp

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, पीटीसी न्यूज़ ने रेखा गुप्ता को बताया था सबसे मजबूत दावेदार

रेखा गुप्ता के राजनीतिक अनुभव और लोकप्रियता को देखते हुए शुरू से यही कयास लगाए जा रहे थे कि यदि दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री का चुनाव होता है, तो रेखा गुप्ता सीएम बनेंगी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Baishali -- February 19th 2025 08:24 PM
रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, पीटीसी न्यूज़ ने रेखा गुप्ता को बताया था सबसे मजबूत दावेदार

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, पीटीसी न्यूज़ ने रेखा गुप्ता को बताया था सबसे मजबूत दावेदार

ब्यूरो: दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से भाजपा की विजयी उम्मीदवार रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। रेखा गुप्ता की बड़ी जीत ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की दौड़ में एक मजबूत दावेदार बना दिया था।


रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ, जहां वे दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव रह चुकी हैं.इसके अलावा उनका जुड़ाव शहरी और ग्रामीण दोनों ही समाजों से रहा है, क्योंकि परिवार जुलाना (हरियाणा) में व्यापार करता है, जबकि उनका राजनीतिक और शैक्षिक संस्कार और विकास दिल्ली में हुआ.

पिता की नौकरी के कारण दिल्ली शिफ्ट हुआ परिवार

रेखा गुप्ता के पिता ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी की थी, और इसी वजह से उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था. उनके दादा मनीराम जिंदल गांव में रहते थे, और उनके परिवार ने व्यापार से जुड़ी कई पारंपरिक जिम्मेदारियां निभाई हैं. वे अभी भी समय-समय पर अपने गांव जाती हैं और बाकायदा अपने परिवार से जुड़ी हुई हैं.

वैश्य समुदाय से आती हैं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता वैश्‍य समुदाय से आती हैं, जो दिल्ली में अच्छी खासी संख्या में है. वैश्य समुदाय को भाजपा का कोर वोटर भी माना जाता है. उनके राजनीतिक अनुभव और लोकप्रियता को देखते हुए शुरू से यही कयास लगाए जा रहे थे कि यदि दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री का चुनाव होता है, तो रेखा गुप्ता सीएम बनेंगी। फिलहाल देश में बीजेपी के कोई भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है, और अब सीधे राजधानी दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री बनाई गई हैं। दरअसल सूत्रों से यही जानकारी सामने आ रही थी कि RSS ने महिला मुख्यमंत्री का सुझाव दिया जिसे बीजेपी आलाकमान ने मान लिया था। 

- With inputs from agencies

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK