Wed, Dec 24, 2025
Whatsapp

होटल में खाना खा रहे पति की पत्नी ने कर दी जमकर पिटाई, कर्मचारियों ने बचाई जान

अग्रोहा में एक होटल में खाना खा रहे डॉक्टर की पत्नी ने पिटाई कर दी। पत्नी की मार से बचने के लिए पति ने होटल कर्मचारियों का सहारा लेना पड़ा। पूरे मामले की शिकायत पीड़ित डॉक्टर ने थाना अग्रोहा में दर्ज करवाई है। अग्रोहा थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत कर्ता डॉ. रोहित की शिकायत पर उनकी पत्नी डॉ. प्रियंका के खिलाफ अधिनियम की धारा के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- January 28th 2023 12:44 PM
होटल में खाना खा रहे पति की पत्नी ने कर दी जमकर पिटाई, कर्मचारियों ने बचाई जान

होटल में खाना खा रहे पति की पत्नी ने कर दी जमकर पिटाई, कर्मचारियों ने बचाई जान

हिसार/संदीप सैनी: अग्रोहा में एक होटल में खाना खा रहे डॉक्टर की पत्नी ने पिटाई कर दी। पत्नी की मार से बचने के लिए पति ने होटल कर्मचारियों का सहारा लेना पड़ा। वहीं, होटल के बाहर खड़ी अपने पति की गाड़ी के शीशे तोड़कर गाड़ी से बैग चोरी कर स्कूटी पर बैठकर फरार हो गई।

पूरे मामले की शिकायत पीड़ित डॉक्टर ने थाना अग्रोहा में दर्ज करवाई है, जहां डॉ. की शिकायत पर उसकी पत्नी के खिलाफ अग्रोहा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। अग्रोहा पुलिस को दी अपनी शिकायत में जिला फतेहाबाद के बडोपल गांव के सीएचसी में बतौर चिकित्सक अधिकारी (एमओ) कार्यरत डॉ. रोहित धवन ने बताया कि वह पंजाब के जिला फाजिल्का के अबोहर का रहने वाला है। उसकी पत्नी भी एक डॉक्टर है और दोनों आपसी विवाद के कारण एक दूसरे से अलग रहते हैं। 


डॉ. ने पुलिस को बताया कि वह 26 जनवरी वीरवार को सुबह करीब 11 बजे अपनी बोलेनो कार में सवार होकर अग्रोहा सिरसा रोड पर स्थित एक होटल में खाना खाने के लिए आया हुआ था। वह होटल में खाना खा ही रहा था तभी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के शिशु-बाल विभाग में बतौर एसआर कार्यरत उसकी पत्नी डॉ. प्रियंका होटल में आई और आते ही उसके साथ मार पिटाई और गाली गलौज करने लगी। उसने अपने पत्नी से बचाव के लिए होटल कर्मियों को आवाज दी।

होटल कर्मियों ने आकर उसको हमलावर पत्नी से छुडवाया। पीड़ित डॉक्टर रोहित ने बताया कि उसकी पत्नी डॉ. प्रियंका उसे जान से मारने की धमकी देते हुए होटल से बाहर गई और ईंट उठाकर उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ उसमें रखा एक बैग निकाल कर अपने साथ ले गई। डॉ. ने बताया कि उसके बैग में 25 हजार नगद, एक सवा तोले सोने की चेन,उसकी मार्कशीट, एमबीबीएस डिग्री, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सहित अन्य दस्तावेज थे। 

अग्रोहा थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत कर्ता डॉ. रोहित की शिकायत पर उनकी पत्नी डॉ. प्रियंका के खिलाफ अधिनियम की धारा के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है।

वहीं, पति से अनबन के चलते अग्रोहा मेडिकल कालेज में कार्यरत डॉ. प्रियंका ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए मारपीट व परेशान करने संबंधी केस अग्रोहा थाना में दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में डॉ. प्रियंका ने बताया कि वह पंजाब के अबोहर की रहने वाली है। उसकी शादी करीब डेढ़ साल डॉ. रोहित के साथ हुई थी। शादी के बाद उनको एक 5 महीने का बेटा है। शादी के कुछ दिन तक ठीक ठाक रहा, लेकिन उसके बाद उसके पति सास ससुर व अन्य स्वजनों ने उसे दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया और ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज के लिए मारपीट करने लगे। पुलिस ने शिकायत पर डॉ. प्रियंका के पति सास ससुर व अन्य पर दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK