Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

सीरिया में भूकंप की तबाही के बीच हुआ चमत्कार, मलबे के नीचे दबी महिला ने बच्चे को दिया जन्म

तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए भूकंप के झटकों से दहल उठे। भूकंप के बाद कई इमारतें जमींदोज हो गई। हर तरफ मलवा ही मलवा बिखरा हुआ पड़ा था। अब तक इस भूकंप के कारण पांच हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। भूकंप से कई इमारतें या तो गिर गई हैं या गिरने की कगार पर हैं।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- February 07th 2023 11:54 AM
सीरिया में भूकंप की तबाही के बीच हुआ चमत्कार, मलबे के नीचे दबी महिला ने बच्चे को दिया जन्म

सीरिया में भूकंप की तबाही के बीच हुआ चमत्कार, मलबे के नीचे दबी महिला ने बच्चे को दिया जन्म

Syria earthquake: तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए भूकंप के झटकों से दहल उठे। भूकंप के बाद कई इमारतें जमींदोज हो गई। हर तरफ मलवा ही मलवा बिखरा हुआ पड़ा था। अब तक इस भूकंप के कारण पांच हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। भूकंप से कई इमारतें या तो गिर गई हैं या गिरने की कगार पर हैं। 

भूकंप के साथ लोगों पर बर्फबारी पर माइनस तापमान और बर्फबारी की मार पड़ी। इसी बीच सीरिया में एक बड़ा चमत्कार हुआ है। यहां ईमारत के मलवे के नीचे दबी महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। बचाव कार्यों में लगे लोगों ने बच्चे को मलवे से सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन महिला की जान नहीं बच सकी। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


दराअसल रेस्क्यू टीम मलबे से लोगों को निकालने का काम कर रही थी। इतने में ही बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। मलबे से नवजात बच्चे को निकाला गया और सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। इस बात का पता नहीं चल सका है कि उसके परिवार से कोई बचा है या नहीं। वहीं, कई लाशें अब भी मलबे में दबी हैं। हर तरफ लोग अपनों की तलाश में है। कई परिवार पूरी तरह से उजड़ चुके हैं।

तुर्की और सीरिया में रेस्क्यू ऑपरेशन बड़ी चुनौती बना हुआ है। मौसम रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा बना हुई है। कई इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिस वजह से ठंड भी बढ़ती जा रही है। -6 डिग्री में लोग अपनी गाड़ियों या फिर शेड में रहने के मजबूर हैं। घायलों से अस्पताल भरे पड़े हैं।

- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK