Sun, Dec 14, 2025
Whatsapp

क्या आपको पता है आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग है या कमजोर? इन लक्ष्णों से कीजिए इसकी पहचान

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- June 17th 2022 04:17 PM -- Updated: June 17th 2022 05:55 PM
क्या आपको पता है आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग है या कमजोर? इन लक्ष्णों से  कीजिए इसकी पहचान

क्या आपको पता है आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग है या कमजोर? इन लक्ष्णों से कीजिए इसकी पहचान

HEALTH: अक्सर लोगों को जब सर्दी-जुकाम होता है या जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं तो वे दवाइयां खाकर ठीक हो जाते हैं। लेकिन उनका ध्यान इस ओर जाता ही नहीं है कि कहीं उनकी इम्यूनिटी तो कमजोर नहीं हो रही है। अपनी भागदौड़ भरी लाइफ में सब इतने व्यस्त हैं कि अपने शरीर को और उसके इम्यून सिस्टम को समझने की किसी को परवाह ही नहीं है। नतीजा ये होता है ति उनका शरीर उन्हें संकेत तो देता है लेकिन वे समझ नहीं पाते हैं कि इम्यूनिटी कमजोर हो रही है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप यह पता लगा सकते हैं कि आपकी इम्यूनिटी पॉवर स्ट्रॉंग है या कमजोर। सबसे पहले जानते हैं कमजोर इम्यूनिटी के लक्षण :

हमेशा थकान महसूस होना 

अगर आप थोड़ी सी मेहनत करने पर या कुछ दूर पैदल चलने पर ही थक जा रहे हैं। बिना वजह पैरों में या जोड़ों में हमेशा दर्द रहता है तो समझ लें कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो रही है।



बार-बार जुकाम होना 

अगर मौसम में थोड़ा सा बदलाव हो या फिर आइसक्रीम या ठंडा पानी पीने पर ही आपको जुकाम हो जाता है तो यह इम्यूनिटी वीक होने के संकेत हैं। दरअसल जब रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है तो बैक्टीरिया आसानी से शरीर पर हमला करने लगते हैं और शरीर को बीमार कर देते हैं। इसलिए आप बार-बार बीमार पड़ते हैं।



पाचन से जुड़ी समस्याएं 

अगर बार-बार पेट खराब हो रहा है या हफ्ते में कई दिन कब्ज़ की समस्या रहती है तो ये भी कमजोर इम्यूनिटी के लक्षण हैं। अक्सर गलत खानपान की वजह से बैक्टीरिया पेट में पहुँच जाते हैं और कमजोर इम्यूनिटी होने पर पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा करते हैं। इसलिए पेट में हल्के दर्द या कब्ज़ की समस्या को अनदेखा ना करें।



स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी के लक्षण 

ये तो थे कमजोर इम्यूनिटी के लक्षण, आइए अब जानते हैं कि कैसे आप पता करेंगे कि आपकी इम्यूनिटी पॉवर मजबूत है।

हमेशा एक्टिव

अगर आप दिन भर एक्टिव रहते हैं और पूरे दिन ऑफिस के कामकाज के बाद भी शाम को फुल एनर्जी में रहते हैं तो यह दर्शाता है कि आपका शरीर पूरी तरह स्वस्थ है और इम्यूनिटी मजबूत है।

जल्दी बीमार ना पड़ना 

आप चाहें बारिश में नहा लें या रात में आइसक्रीम खा लें फिर भी आपको अगर सर्दी-जुकाम नहीं होता है तो इसका मतलब है कि आपके शरीर की रोगों से लड़ने की पॉवर स्ट्रांग है। इसी तरह शरीर पर होने वाले घाव अगर बहुत जल्दी भर जाते हैं या किसी भी बीमारी का संक्रमण आपको जल्दी प्रभावित नहीं करता है तो यह भी इम्यूनिटी की मजबूती दर्शाता है



लेखक: Dr Mickey Mehta, Holistic Health Guru & Corporate Life Coach

Disclaimer: ये लेखक के निजी विचार हैं। लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता/सटीकता के प्रति लेखक स्वयं जवाबदेह है। इसके लिए पीटीसी न्यूज उत्तरदायी नहीं है।




Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK