Mon, Jun 16, 2025
Whatsapp

ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद जीता पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- August 05th 2021 10:13 AM
ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद जीता पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद जीता पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

टोक्यो। ओलंपिक खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया है। इसी के साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीतने का इतिहास रच दिया। भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार मास्को ओलंपिक खेल-1980 में स्वर्ण पदक जीता था। यदि कांस्य पदक की बात की जाए तो भारत ने म्यूनिख ओलंपिक खेल-1972 में इसे अपने नाम आखिरी बार किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।" यह भी पढ़ें- 29 साल पहले हुआ था फर्जीवाड़ा, अब जाकर हुआ खुलासा यह भी पढ़ें- रवि दहिया फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल में भारतीय हॉकी टीम की जीत पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बधाई देते हुए कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने 135 करोड़ भारतीयों के चेहरे पर खुशी लाई है। टीम ने अपने प्रदर्शन से पदक जीतकर 135 करोड़ भारतीयों का दिल भी जीता है। 41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक बार फिर मेडल जीता है इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई। Tokyo Olympics: Indian men's hockey team clinch bronze, win medal after 41 yearsओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि 41 साल के लंबे समय के बाद हमें ओलंपिक पदक दिलाने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। ये ऐतिहासिक जीत खिलाड़ियों की पीढ़ी को प्रेरित करेगी।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK