Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज होगी आईपीएल की मैगा ऑक्शन, जानिए किस टीम के पास कितना पैसा

Written by  Vinod Kumar -- February 12th 2022 11:05 AM -- Updated: February 12th 2022 11:12 AM
आज होगी आईपीएल की मैगा ऑक्शन, जानिए किस टीम के पास कितना पैसा

आज होगी आईपीएल की मैगा ऑक्शन, जानिए किस टीम के पास कितना पैसा

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 को शुरू होने में अब से कुछ ही घंटे बचे हैं। नीलामी को लेकर सभी 10 टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग के लिए 12 और 13 फरवरी के दिन बाजार एक बार फिर से सजेगा। इस मंडी में कई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश की उम्मीदें हैं। बीसीसीआई ने नीलामी से कुछ घंटे पहले 10 अंडर-19 खिलाड़ियों को नीलामी में जोड़ा है। इनमें एरोन हार्डी, लैंस मॉरिस, निवेथन राधाकृष्णन, अग्निवेश अयाची, हार्दिक तैमोर, नीतीश कुमार रेड्डी, मिहिर हिरवानी, मोनू कुमार, रोहन राणा, सैराज पाटिल को जोड़ा गया है। इनमें से तीन खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं। नीलामी में युवा श्रेयस अय्यर से लेकर उम्रदराज फाफ डुप्लेसिस, ड्वेन ब्रावो सभी खिलाड़ी 10 इंडियन प्रीमियर लीग टीमों को अपनी ओर खींचेंगे। सभी टीमें एक बड़े पर्स एमाउंट के साथ मेगा ऑक्शन के मैदान में लड़ाई के लिए उतरेंग। कुल 558 करोड़ रुपए 600 खिलाड़ियों पर खर्च किए जाने हैं, इसमें से 377 खिलाड़ी भारतीय हैं और 223 खिलाड़ी विदेशी हैं। पहले दिन केवल 161 खिलाड़ी बिकेंगे। IPL 2022 mega auction: These 5 overseas openers can spark a bidding war सभी 10 टीमें अभी तक अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों और ड्राफ्ट में शामिल खिलाड़ियों पर 333 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी हैं। कुल 33 खिलाड़ियों को रिटेन और ड्राफ्ट लिस्ट के जरिए फ्रेंचाइंजी ने अपन साथ जोड़ा है। इसमें से अभी तक सबसे महंगे खिलाड़ी केएल राहुल हैं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 17 करोड़ रुपए में अपने टीम में शामिल किया है। ऑक्शन के नियमों के अनुसार टीमों को कम से कम 67 करोड़ रुपए खर्च करने हैं और अधिकतम 90 करोड़ रुपए खर्च करने की सीमा है। नीलामी में हर बार फ्रेंचाइजी खुलकर खिलाड़ियों पर पैसे लुटाती है और इस बार कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद है क्योंकि टीमों के पर्स राशि को बढ़ाकर 90 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जबकि पहले यह राशि 85 करोड़ रुपये होती थी। आइये पहले यह जानते हैं कि आईपीएल 2022 नीलामी के लिए किस टीम के पास कितना पैसा बचा है। IPL 2022 पर्स: किस टीम के पास कितना पैसा चेन्नई सुपर किंग्स: 48 करोड़ रुपये। मुंबई इंडियंस: 48 करोड़ रुपये। दिल्ली कैपिटल्स: 47.5 करोड़ रुपये। कोलकाता नाइट राइडर्स: 48 करोड़ रुपये। गुजरात टाइटंस: 52 करोड़ रुपये। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 57 करोड़ रुपये। लखनऊ सुपरजायंट्स: 59 करोड़ रुपये। टीमों के पर्स की राशि बढ़ाने के बाद इस बार नीलामी में करीब 900 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2022 के लिए कुल मिलाकर सभी टीमें खिलाड़ियों को खरीदने पर 900 करोड़ रुपये खर्च कर सकती हैं। नीलामी से पहले ही सभी टीमों ने कुल मिलाकर 33 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। हालांकि टीमें अपने पर्स की पूरी राशि खिलाड़ियों को खरीदने में खर्च नहीं करती हैं। पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स तो इस मामले में बहुत पीछे है। आईपीएल नीलामी के दौरान पैसे बहाने के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) सबसे आगे है। आरसीबी ने अब तक 855 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। हालांकि इसके बावजूद टीम अब तक एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस इस मामले में दूसरे नंबर पर है। मुंबई इंडियंस ने अब तक 836 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। वहीं दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स, 807 करोड़ रुपये के साथ तीसरे नंबर पर है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स ने 552 करोड़ और सनराइजर्स हैदराबाद ने 574 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। खिलाड़ियों को खरीदने में किस टीम ने अब तक कितना खर्च किया रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 855 करोड़ मुंबई इंडियंस- 836 करोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स- 807 करोड़ दिल्ली कैपिटल्स- 779 करोड़ चेन्नई सुपरकिंग्स- 716 करोड़ पंजाब किंग्स- 702 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद- 574 करोड़ राजस्थान रॉयल्स- 552 करोड़।


Top News view more...

Latest News view more...