Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

हिमाचल में भरे जाएंगे हजारों पद, कैबिनेट में मिली मंजूरी

Written by  Arvind Kumar -- December 03rd 2019 11:05 AM
हिमाचल में भरे जाएंगे हजारों पद, कैबिनेट में मिली मंजूरी

हिमाचल में भरे जाएंगे हजारों पद, कैबिनेट में मिली मंजूरी

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में जे.बी.टी, सी.एंड.वी. और टी.जी.टी. श्रेणियों के 3636 पद भरने का निर्णय लिया गया। ये पद भर्ती एवं पदोन्नति नियम के तहत अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इनमें 684 पद टीजीटी कला, 359 टीजीटी नॉन-मेडिकल, 261 टीजीटी मेडिकल, 1049 शास्त्री, 590 भाषा अध्यापक तथा 693 जेबीटी के शामिल हैं। [caption id="attachment_365666" align="aligncenter" width="700"]JaiRam Thakur (1) हिमाचल में भरे जाएंगे हजारों पद, कैबिनेट में मिली मंजूरी[/caption] कैबिनेट बैठक में जिला मंडी के निकट नागचला में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के विकास के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार तथा भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित करने के प्रारूप को स्वीकृति दी गई। पर्यटक विभाग के निदेशक को एएआई के साथ समझौता ज्ञापन तथा अन्य समझौतों आदि पर हस्ताक्षर करने के अधिकृत किया गया है। यह भी पढ़ेंप्रदेश में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के माध्यम से प्रदान की जाएंगी स्वास्थ्य सेवाएं: CM मंत्रिमंडल ने 25 जून, 1975 से 21 मार्च, 1977 के मध्य प्रजातंत्र की रक्षा और लोगों के संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों को आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम (एमआईएसए) तथा डिफेंस ऑफ इंडिया रूल (डीआईआर) के तहत हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी है। हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि योजना, 2019 को क्रियान्वित करने की भी स्वीकृति दी गई। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...