Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता ने सरकारी ऑफिस में मारा छापा, सिर्फ एक कर्मचारी दफ्तर में मिला

Written by  Vinod Kumar -- January 21st 2022 04:18 PM
कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता ने सरकारी ऑफिस में मारा छापा, सिर्फ एक कर्मचारी दफ्तर में मिला

कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता ने सरकारी ऑफिस में मारा छापा, सिर्फ एक कर्मचारी दफ्तर में मिला

हिसार: प्रदेश के शहरी निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने आज हिसार में तोशाम रोड स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के दफ्तर पर छापेमारी की। मंत्री की छापेमारी में पूरे दफ्तर में सिर्फ एक ही अधिकारी मौके पर मौजूद मिला। एचएसवीपी प्रशासक समेत तमाम बड़े अधिकारी मौके से गायब मिले। इसके अलावा 80 फीसदी तक क्लर्क स्टाफ सदस्य अपनी ड्यूटी से गायब मिले। मौके से गायब अधिकारी व कर्मचारियों का बचाव करने के लिए अन्य स्टाफ ने उनके मूवमेंट पर होने का बहाना बनाने का प्रयास किया, लेकिन मंत्री ने यहां पर उनको पकड़ लिया। मंत्री कमल गुप्ता ने खुद हाजिरी रजिस्टर में लाल पेन से उन अधिकारियों व कर्मचारियों की एबसेंट मार्क की जो मौके पर नहीं मिले। मंत्री ने छापेमारी में यहां पर चल रही बड़ी गड़बड़ियों को पकड़ा है। कई अधिकारी बिना बताए या नोटिस दिए ही दफ्तर से गायब थे तो कईयों की कई दिनों से हाजिरी ही नहीं लगी हुई थी। इस दौरान ऐसा प्रतीत हुआ कि अफसर एक दिन दफ्तर में आकर ही पूरे महीने ही हाजिरी भर रहे हैं। डॉक्टर कमल गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार आमजन को सुशासन देने के लिए प्रयासरत है। ड्यूटी को गंभीरता से नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे। अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाएं और कार्यालय समय में अपनी सीटों पर उपस्थित रहकर आमजन के कार्यों का निपटान करें।


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...