Advertisment

BJP के दिग्गजों की हार पर बोले मनीष ग्रोवर- हमारी तो 7 कम हुई, हुड्डा की तो...

author-image
Arvind Kumar
Updated On
New Update
BJP के दिग्गजों की हार पर बोले मनीष ग्रोवर- हमारी तो 7 कम हुई, हुड्डा की तो...
Advertisment
रोहतक। (अंकुर सैनी) हरियाणा में बीजेपी के दिग्गजों की हार पर पूर्व सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि लोकतंत्र में ये सब चलता रहता है। 2005 में भूपेंद्र हुड्डा भी 67 सीटों के साथ सीएम बने थे, लेकिन 2009 में कांग्रेस की सीटें घटकर 40 रह गई थी। हमारी तो सिर्फ सात सीटें घटी हैं। अपनी हार पर ग्रोवर ने कहा कि जनता ने उन्हें 48 हजार वोट देकर आशीर्वाद दिया है, हार-जीत मायने नहीं रखती।
Advertisment
Manish Grover 1 BJP के दिग्गजों की हार पर बोले मनीष ग्रोवर- हमारी तो 7 कम हुई, हुड्डा की तो... दरअसल पूर्व सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. मंगलसेन की पुण्यतिथि पर भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पहुंचे थे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने डॉ. मंगलसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने उन्हें सबसे ईमानदार राजनेता बताया। मनीष ग्रोवर ने कहा कि डॉक्टर मंगलसेन ही सही मायने में हरियाणा के विकास पुरुष थे। यह भी पढ़ेंकांग्रेस की रैली प्रियंका गांधी की जगह लगा प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद का नारा ---PTC NEWS----
bhupinder-singh-hooda haryana-latest-news assembly-election haryana-news-in-hindi punjab-news-in-hindi bjp-leader-minish-grover bjp-veterans
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment