Tue, Dec 16, 2025
Whatsapp

बिहार और असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 94 की मौत

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 18th 2019 11:35 AM -- Updated: July 18th 2019 11:37 AM
बिहार और असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 94 की मौत

बिहार और असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 94 की मौत

नई दिल्ली। भारी बारिश से बिहार और असम में आई बाढ़ से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। अकेले बिहार में ही अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 27 तक पहुंच गई है। इस बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं, फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है। [caption id="attachment_319468" align="aligncenter" width="700"]Bihar Floods 5 बिहार और असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 94 की मौत[/caption] बाढ़ के पानी से मरने वालों का यह आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है। अभी भी कई नदियां उफान पर चल रही हैं, जिससे लगातार नुकसान हो रहा है। हालात से निपटने के लिए एनडीआरएफ सहित स्थानीय राहत व बचाव टीमों को लगाया गया है। [caption id="attachment_319466" align="aligncenter" width="700"]Bihar Floods 3 बिहार और असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 94 की मौत[/caption] हजारों लोग बाढ़ के पानी में फंसे है, जिनतक खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अररिया, किशनगंज एवं कटिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया है और अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य में तेजी के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ेंगाड़ी पर हमला कर कैदियों को छुड़ा ले गए बदमाश

—PTC NEWS—
पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK