गाड़ी पर हमला कर कैदियों को छुड़ा ले गए बदमाश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौंसले किस कदर बुलंद है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बदमाश कैदियों की गाड़ी पर हमला कर तीन कैदियों को छुड़ा ले गए। बदमाशों ने इस दौरान गाड़ी पर फायरिंग भी की, जिसमें दो सिपाहियों की गोली लगने से मौत हो गई। कैदी चंदौसी से पेशी के बाद मुरादाबाद जेल लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने हमला कर कैदियों को छुड़ा लिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद भागे हुए कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। यह भी पढ़ें : भ्रष्टाचार की शिकायतों पर सीएम खट्टर सख्त, नोडल अधिकारियों को दिए यह निर्देश उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक सिपाहियों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।