Wed, Jul 16, 2025
Whatsapp

जमीनी विवाद में पहले मां-भाई को मारी गोली, 2 पुलिस कर्मियों को भी फायर कर किया घायल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- May 20th 2022 01:59 PM -- Updated: May 20th 2022 02:41 PM
जमीनी विवाद में पहले मां-भाई को मारी गोली, 2 पुलिस कर्मियों को भी फायर कर किया घायल

जमीनी विवाद में पहले मां-भाई को मारी गोली, 2 पुलिस कर्मियों को भी फायर कर किया घायल

यमुनानगर/तिलक भारद्वाज: कस्बा थाना छप्पर के गांव कलापुर में दो भाईयों के बीच में जमीनी विवाद के चलते झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक भाई ने अपने भाई और मां को गोली मार कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी ने पुलिस कर्मियों पर भी फायरिंग कर दी। गोली लगने से थाना छप्पर के प्रभारी व चौकी इंचार्ज पंचतीर्थी घायल हो गए। पुलिस को देखते ही आरोपी ने कहा कि अगर पुलिस आगे आई तो वह उन्हें भी गोली मार देगा, लेकिन पुलिस कर्मचारियों को यह अंदेशा हो गया था कि अगर पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया तो तो आरोपी अपनी मां और भाई को मौत के घाट उतार देगा। ऐसे में जैसे तैसे थाना छप्पर इंचार्ज जगदीश बिशनोई और पंचतीर्थी चौकी इंचार्ज रामकुमार आरोपी तक पहुंच गए, लेकिन नजदीक पहुंचते ही आरोपी ने दोनों पर गोली चला दी। shot, firing, yamunanagar, haryana गोली लगने से दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। दो गोलियां थाना इंचार्ज जगदीश बिशनोई को लगी और एक गोली चौकी इंचार्ज राम कुमार को लगी। दोनों पुलिस कर्मियों को गोली लगते ही उनके साथियों ने आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। shot, firing, yamunanagar, haryana दो दो पुलिस कर्मचारियों के गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को भी पुलिस ने दबोच लिया। वहीं, दूसरी तरफ दोनों घायल पुलिस कर्मचारियों को उनके साथी निजी अस्पताल में लेकर पहुंच गए थे। उनके साथ ही आरोपी का भाई और उसकी मां को भी इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। shot, firing, yamunanagar, haryana एसपी ने साफ कर दिया कि अगर समय रहते आरोपी पर काबू न पाया जाता तो आज गांव में बड़ी वारदात हो सकती थी। फिल्हाल दोनो घायल पुलिस कर्मचारियों की बहादुरी की एसपी कमलदीप गोयल तारीफ करते हुए नजर आए।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK