Sat, Dec 13, 2025
Whatsapp

कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, 28 से 30 जून तक येलो अलर्ट जारी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- June 27th 2022 11:25 AM
कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, 28 से 30 जून तक येलो अलर्ट जारी

कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, 28 से 30 जून तक येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून कभी भी दस्तक दे सकता है। हिमाचल प्रदेश में आज से बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने भी आज से बारिश की संभावना जताई है। सोमवार सुबह से ही कई क्षेत्रों में आसमान पर काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज हिमाचल के मैदानी और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों मे हल्की बारिश होगी। वहीं 28 से 30 जून तक भारी बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 जून से 30 जून तक प्रदेश के मैदानी मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम अपना असर दिखाएगा। 29 से 30 जून तक लाहौल स्पीति को छोड़ बाकी सभी जिलों के लिए 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने के साथ साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 27 से 28 जून तक मानसून हिमाचल पहुंच जाएगा। पांच दिन हिमाचलमें भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से किसानों को राहत मिलेगी। ये बारिश गेहूं-मक्की की फसलों की अच्छी पैदावार में मदद करेगी। दूसरी तरफ बारिश से लोगों को गर्मी से भी राहत मिलने की उम्‍मीद है। मैदानी इलाकों में पड़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक हिमाचल का रुख कर रहे हैं। बारिश से प्रदेश के पर्यटन स्‍थलों में मौसम और सुहावना हो जाएगा। अभी हजारों की संख्‍या में रोजाना पर्यटक हिमाचल पहुंच रहे हैं।   मॉनसून के आने से पहले प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी हल्की गिरावट आई है। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK