हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में हुआ 100 करोड़ का लेन देन: मुकेश अग्निहोत्री
नेता विपक्ष ने कहा कि अगर 2020 की परीक्षा से सबक लिया गया होता औ नकेल कसी होती तो अब इतना बड़ा अपराध न होता। अब मुख्यमंत्री चाहते हैं कि परीक्षा जल्द से जल्द फिर करा दी जाए।
चंडीगढ़ और हरियाणा में बच्चों को पेपेर का रटा लगवाया गया। लोगो के विश्वास के साथ धोखा हुआ है। अब जांच इस पर चल रही है की पेपेर खरीदा किसने,जबकि जांच होनी चाहिए कि पेपर बेचा किसने।
बता दें कि हिमाचल पुलिस कांस्टेबल के 1,334 पदों की भर्ती के लिए 27 मार्च को लिखित परीक्षा हुई थी। 5 अप्रैल को परिणाम घोषित हुआ। प्रदेशभर में 81 परीक्षा केंद्रों में पेपर हुआ था। 5 मई को कांगड़ा पुलिस ने मामले का खुलासा किया था। पुलिस अब तक इस मामले में कई आरोपियों के देश के विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार कर चुकी है।