Thu, Apr 18, 2024
Whatsapp

बीवी के चरित्र पर था शक, पति ने गला घोंटकर कर दी हत्या, गिरफ्तार

Written by  Arvind Kumar -- July 19th 2019 02:49 PM
बीवी के चरित्र पर था शक, पति ने गला घोंटकर कर दी हत्या, गिरफ्तार

बीवी के चरित्र पर था शक, पति ने गला घोंटकर कर दी हत्या, गिरफ्तार

फतेहाबाद। (साहिल रुखाया) फतेहाबाद के भट्टूकलां कस्बे में एक व्यक्ति ने अपनी बीवी की गला घोटकर हत्या कर दी और शव को पंखे से लटका दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को अपनी बीवी के चरित्र पर शक था और इसी के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार दोपहर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। [caption id="attachment_319929" align="alignleft" width="150"]Murder 2 बीवी के चरित्र पर था शक, पति ने गला घोंटकर कर दी हत्या, गिरफ्तार[/caption] हत्या के इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि भट्टूकलां निवासी आरोपी सुखबीर को अपनी पत्नी सुमन के चरित्र पर शक था और दोनों दोनों के बीच बीती शाम को झगड़ा हुआ था। डीएसपी ने बताया कि झगड़ा होने के बाद दोनों रात को सो गए। पति सुखबीर कमरे के बाहर सोया हुए था और उसकी पत्नी कमरे के अंदर। इसके बाद आधी रात के समय सुखबीर की नींद खुली और उसने अंदर कमरे में जाकर देखा तो उसकी पत्नी सुमन सोई हुई थी। [caption id="attachment_319930" align="alignright" width="150"]Murder 3 बीवी के चरित्र पर था शक, पति ने गला घोंटकर कर दी हत्या, गिरफ्तार[/caption] यह भी पढ़ेंउत्तर प्रदेश में हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी डीएसपी ने बताया कि आरोपी सुखबीर ने सोते हुए अपनी पत्नी सुमन का उसकी चुन्नी से गला घोंट दिया और हत्या करने के बाद शव को उसने कमरे में ही छत के पंखे से लटका दिया। डीएसपी ने बताया कि सुखबीर ने हत्या के इस मामले को आत्महत्या में बदलने की कोशिश की लेकिन पुलिस जांच में मामला तुरंत ही साफ हो गया। डीएसपी का कहना है कि आरोपी सुखबीर के खिलाफ 302 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

—PTC NEWS—
पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Top News view more...

Latest News view more...