Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

पति पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप, परिजनों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- February 03rd 2019 03:58 PM
पति पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप, परिजनों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

पति पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप, परिजनों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

गुरुग्राम। (नीरज वशिष्ठ) दिल्ली की रहने वाली 23 वर्षीय वंशीका की शनिवार देर रात हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसी के पति पंकज ने वंशीका को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मामला दहेज हत्या से जुड़ा हुआ है। मृतका के परिजनों ने हत्यारोपी के चार अन्य परिजनों के खिलाफ हत्या में शामिल होने की शिकायत दी है। [caption id="attachment_250479" align="aligncenter" width="448"]Murder घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस ने हत्यारोपी पति को राउंडअप कर लिया है[/caption] घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस ने हत्यारोपी पति को राउंडअप कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें कि मृतका वंशीका शर्मा की शादी 18 अप्रैल 2017 को गुरुग्राम के अशोक विहार के रहने वाले पंकज से हुई थी। यह भी पढ़ें : खुदकुशी मामले में सास और पति गिरफ्तार, दहेज मांगने व मारपीट का आरोप
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK