राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम पहुंची हैदराबाद, स्पॉट का करेगी दौरा
आयोग ने पूरे देश में महिलाओं के प्रति दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के बढ़ते हुए मामलों पर पहले ही संज्ञान ले लिया है। आयोग ने सभी राज्य सरकारों, पुलिस प्रमुखों के साथ-साथ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है। तेलंगाना मामले सहित अनेक ऐसे मामलों में आयोग को इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए मजबूर किया है। आयोग ने पहले ही अपना मत जाहिर कर दिया है दहशत की स्थिति में पुलिस अधिकारियों द्वारा तुरंत कार्रवाई करने के लिए "मानक संचालन प्रक्रिया’ का अभाव है। आयोग सभी कानून लागू करने वाली एजेंसियों से आग्रह कर रहा है कि उनके द्वारा गिरफ्तार या उनकी हिरासत में आए व्यक्तियों के साथ व्यवहार करते समय मानवाधिकारों के दृष्टिकोण का ध्यान रखें। कानून के समक्ष जीवन और समानता का अधिकार भारत के संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त और प्रदत्त मूल मानवाधिकारों में शामिल हैं। यह भी पढ़ें: हरियाणा में चलेंगी महिला स्पेशल बसें, महिला कॉंस्टेबल रहेंगी तैनात ---PTC News---National Human Rights Commission(NHRC) team will first visit the encounter spot and then go to Mahbubnagar Govt hospital where the bodies of the four accused are kept. #TelanganaEncounter https://t.co/e5LSHwLqFY — ANI (@ANI) December 7, 2019