Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने भरा नामांकन, पीएम मोदी बने प्रस्तावक

Written by  Vinod Kumar -- June 24th 2022 02:35 PM
राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने भरा नामांकन, पीएम मोदी बने प्रस्तावक

राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने भरा नामांकन, पीएम मोदी बने प्रस्तावक

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में पीएम मोदी प्रस्तावक और राजनाथ सिंह अनुमोदक बने। मुर्मू की उम्मीदवारी के लिए के लिए पीएम के अलावा, वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए। मुर्मू के नामांकन में बीजेपी शासित प्रदेशों के सीएम भी पहुंचे हुए थे। जदयू और बीजद के नेता भी नामांकन प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे। मुर्मू की उम्मीदवारी के लिए बीजेपी ने नामांकन के चार सेट तैयार किए थे। हर सेट में 60 प्रस्तावकों और 60 अनुमोदकों का नाम है। पहले सेट में पीएम मोदी प्रस्तावक और राजनाथ सिंह अनुमोदक रहे। इस सेट में बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्य, केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री हैं। दूसरे सेट में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रस्तावक हैं। इसमें भी 60 प्रस्तावकों और इतने ही अनुमोदकों के नाम हैं। इस सेट में योगी, हिमंता बिस्वा सरमा के अलावा बीजेपी शासित सभी एनडीए के मुख्यमंत्री प्रस्तावक हैं। तीसरा सेट हिमाचल और हरियाणा और चौथे सेट गुजरात के विधायकों का है। उड़ीसा के बीजेडी और आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कांग्रेस ने भी सेटों पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों ही दल मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति पद के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प.बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगा है।


Top News view more...

Latest News view more...