Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

करसोग में पति को कमरे में बंद कर फरार हुई दुल्हन, प्रेमी संग रचा ली शादी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- February 17th 2020 01:59 PM -- Updated: February 17th 2020 02:00 PM
करसोग में पति को कमरे में बंद कर फरार हुई दुल्हन, प्रेमी संग रचा ली शादी

करसोग में पति को कमरे में बंद कर फरार हुई दुल्हन, प्रेमी संग रचा ली शादी

करसोग। करसोग के एक गांव में पति के घर से भागी पत्नी ने प्रेमी संग शादी रचा ली। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच करीब दो साल से जान पहचान थी। लेकिन घरवालों के डर के कारण प्रेमिका यह बात परिवार को नहीं बता पाई और शादी के सात दिन बाद प्रेमी के साथ फरार होकर मंदिर में शादी रचा ली। [caption id="attachment_389588" align="aligncenter" width="700"]Newly Married Bride runaway with lover, latter married पति को कमरे में बंद कर फरार हुई दुल्हन, प्रेमी संग रचा ली शादी[/caption] पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस दोनों को तलाश कर थाने ले आई। दोनों पक्षों को भी थाने बुलाया गया, जहां विवाहिता के मायके और ससुराल पक्ष में समझौता हो गया। विवाहिता अपने साथ जेवरात भी ले गई थी। जिन्हें उसने पुलिस की मौजूदगी में लौटा दिया। विवाहिता के मुताबिक वो किसी से प्यार करती थी लेकिन घर वालों के डर से यह बात नहीं बता पाई और गत सात फरवरी को प्रेमी संग फरार हो गई। उसने एक मंदिर में प्रेमी संग सात फेरे भी ले लिए। यह भी पढ़ें: हरियाणा में तीसरे विकल्प के रूप में काम करेंगे तंवर बता दें कि उसकी शादी 31 जनवरी को हुई थी और सात फरवरी को वह घर से फरार हो गई थी। फरार होने से पहले उसने अपने पति को कमरे में बंद कर लिया। जब पति ने दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद पड़ोस के लोगों को बुलाया गया। काफी ढूंढने के बाद विवाहिता का कोई पता नहीं लगा। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने 10 फरवरी को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूचना के आधार पर उसे तलाश लिया और थाने में बुलाया। बहरहाल दोनों पक्षों में समझौता हो गया लेकिन यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK