Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, आप से नहीं होगा गठबंधन

Written by  Arvind Kumar -- March 05th 2019 02:49 PM -- Updated: March 05th 2019 03:55 PM
दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, आप से नहीं होगा गठबंधन

दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, आप से नहीं होगा गठबंधन

नई दिल्ली। दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा। दिल्ली कांग्रेस की प्रमुख शीला दीक्षित ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक में आप के साथ कोई गठबंधन नहीं करने का फैसला किया गया। [caption id="attachment_265210" align="aligncenter" width="700"]Sheila Dikshit शीला दीक्षित ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक में आप के साथ कोई गठबंधन नहीं करने का फैसला किया गया।[/caption] कांग्रेस के गठबंधन ना करने के फैसले के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है। केजरीवाल ने लिखा है कि ऐसी चर्चाएं हैं कि कांग्रेस की बीजेपी के साथ सीक्रेट अंडरस्टैंडिंग है। उन्होंने आगे लिखा है कि वो बीजेपी और कांग्रेस दोनों के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों को लेकर फॉर्मूला भी सुझाया गया था। इसके तहत कांग्रेस 3, आम आदमी पार्टी 3 और एक सीट पर दोनों दलों के संयुक्त उम्मीदवार को उतारा जाना था। लेकिन राहुल गांधी के साथ मंगलवार को हुई बैठक में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया। यह भी पढ़ेंपुलवामा हमले को दिग्विजय ने बताया दुर्घटना तो वीके सिंह ने पूछ लिया ये सवाल (VIDEO)

Top News view more...

Latest News view more...