कोरोना वायरस: ओडिशा में 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
नई दिल्ली। देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल को खत्म होने जा रही है। लेकिन अभी भी कोरोना वायरस पर पूरे तरीके से नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। ऐसे में अब राज्यों ने लॉकडाउन की अवधि को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। लॉकडाउन की अवधि को आगे बढ़ाने वाला ओडिशा पहला राज्य बन गया है। ओडिशा में कोरोना वायरस (कोविड 19) के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वीडियो संदेश के जरिए इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार से 30 अप्रैल तक ट्रेन और हवाई सेवा शुरू ना करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में शैक्षणिक संस्थान 17 जून तक बंद रहेंगे। बता दें कि पहले पंजाब में भी लॉकडाउन अवधि बढ़ाए जाने की चर्चा थी लेकिन बाद में सरकार ने इसे खारिज कर दिया। ----PTC NEWS---କରୋନା ମୁକାବିଲା ପାଇଁ ଓଡ଼ିଶା ସରକାରଙ୍କ ପଦକ୍ଷେପକୁ ଆପଣମାନେ ସମର୍ଥନ ଜଣାଇ ଆସୁଥିବାରୁ ସମସ୍ତଙ୍କୁ ଧନ୍ୟବାଦ ଜଣାଉଛି। ଆପଣମାନଙ୍କ ଶୃଙ୍ଖଳା ଓ ତ୍ୟାଗ ହିଁ ଏହି ସ୍ଥିତିର ମୁକାବିଲା ପାଇଁ ଆମକୁ ଶକ୍ତି ଦେଇଛି। ଏହି କଠିନ ସ୍ଥିତିରେ ମଣିଷ ଜୀବନ ଏବଂ ଅର୍ଥନୀତି ମଧ୍ୟରୁ ଆମେ ମଣିଷ ଜୀବନକୁ ଅଧିକ ଗୁରୁତ୍ୱ ଦେଇଛୁ। #OdishaFightsCorona pic.twitter.com/OfFJoHaRli — Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) April 9, 2020