Sun, Sep 27, 2026
Whatsapp

ओपी चौटाला के बोल- मौजूदा सीएम जात से नहीं, काम से खट्टर है

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- June 05th 2019 01:32 PM -- Updated: June 05th 2019 01:33 PM
ओपी चौटाला के बोल- मौजूदा सीएम जात से नहीं, काम से खट्टर है

ओपी चौटाला के बोल- मौजूदा सीएम जात से नहीं, काम से खट्टर है

सोनीपत। (जयदीप राठी) सोनीपत पहुंचे इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला किया। ओपी चौटाला ने बीजेपी को लुटेरी सरकार बता डाला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तानाशाह का दर्जा दिया। चौटाला ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि जिसने अपनी ही पार्टी के सीनियर नेताओं को साइड किया, ऐसे व्यक्ति से देश कैसे उम्मीद कर सकता है कि वो देश का विकास करेगा। [caption id="attachment_303612" align="aligncenter" width="700"]OP Chautala 2 ओपी चौटाला के बोल- मौजूदा सीएम जात से नहीं, काम से खट्टर है (File Photo)[/caption] सीएम मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधते हुए ओपी चौटाला ने कहा कि मौजूदा सीएम खट्टर को राजनीतिक ज्ञान नहीं है। ओपी चौटाला ने एक बार फिर सीएम की तुलना पशु से की और कहा कि हरियाणा में जो पशु खेतों में काम न करे उसे खट्टर कहा जाता है, मौजूदा सीएम जात से नहीं काम से खट्टर है।

ओपी चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ता जिसे कहेंगे उसे विधानसभा का उम्मीदवार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आजकल महंगे हो गए इसलिए वो अपने उम्मीदवार के लिए झोली फैलाकर आर्थिक मदद मांगेंगे।

यह भी पढ़ें : बीजेपी की जीत से गदगद सीएम खट्टर ने पुष्प वर्षा कर किया कार्यकर्ताओं का अभिनंदन —-PTC NEWS—

पीटीसी की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें यू ट्यूब चैनल

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK