हुड्डा ने ओपी चौटाला के सीएम मनोहर लाल पर दिए बयान को बताया अशोभनीय
पूर्व सीएम ओपी चौटाला के सीएम मनोहर लाल पर दिए गए आपत्तिजनक बयान को हुड्डा ने अशोभनीय बताया। उन्होंने कहा इतने बड़े नेता होने के बाद भाषा की मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए।[caption id="attachment_302641" align="aligncenter" width="700"]
हुड्डा ने ओपी चौटाला के सीएम मनोहर लाल पर दिए बयान को बताया अशोभनीय[/caption]
वहीं भूपेंद्र हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत में रोहतक लोकसभा सीट से दीपेन्द्र हुड्डा की हार का कारण सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग बताया। हुड्डा ने कहा सरकार के मंत्री ने सरेआम बूथ कैप्चरिंग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, अगर ऐसा उनके समय में होता तो जरूर कार्रवाई होती।
यह भी पढ़ें : इनेलो के गढ़ में ही ओपी चौटाला का विरोध, फूंका पुतला